क्या Champions Trophy 2025 में खेलेंगे जसप्रीत बुमराह? सामने आया बड़ा अपडेट

Champions Trophy 2025: भारत ने चैंपियंस ट्रॉफी की टीम में जसप्रीत बुमराह को शामिल किया है। हालांकि उनकी फिटनेस को लेकर संशय बना हुआ है।

BeFunky-collage - 2025-01-27T101931.604

Champions Trophy 2025: चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की शुरुआत 19 फरवरी से होगी। इस आईसीसी इवेंट के लिए टीम इंडिया का ऐलान हो गया है। हालांकि सभी की निगाह इस समय जसप्रीत बुमराह पर टिकी हुईं हैं। बुमराह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले गए आखिरी टेस्ट मैच के दौरान चोटिल हो गए थे। ऐसे में उनकी फिटनेस को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है।

विज्ञापन

बुमराह को लेकर बड़ा अपडेट आया सामने

जसप्रीत बुमराह की पीठ की चोट का आकलन इस समय न्यूजीलैंड में ऑर्थोपेडिक सर्जन डॉ। रोवन स्काउटन कर रहे हैं। उनकी रिपोर्ट और फीडबैक के आधार पर बुमराह सलाह लेने के लिए न्यूजीलैंड भी जा सकते हैं। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, बीसीसीआई पहले ही बुमराह के बैकअप की योजना बना रहा है। ऑर्थोपेडिक सर्जन डॉ। रोवन स्काउटन की रिपोर्ट के बाद ही बुमराह के चैंपियंस ट्रॉफी में खेलने को लेकर कोई निर्णय लिया जाएगा।

विज्ञापन

बीसीसीआई के एक सूत्र ने TOI को बताया, ‘बोर्ड की मेडिकल टीम न्यूजीलैंड में स्काउटन के संपर्क में है। बोर्ड ने बुमराह के न्यूजीलैंड दौरे की भी योजना बनाई थी। लेकिन अभी तक ऐसा नहीं हुआ है। चयनकर्ताओं को पता है कि अगर बुमराह दिए गए समय में 100% फिट हो जाते हैं तो यह चमत्कार होगा।’

विज्ञापन

सिराज को मिल सकता है मौका

चैंपियंस टीम में बदलाव 11 फरवरी तक किए जा सकते हैं। चयनकर्ताओं ने इंग्लैंड के खिलाफ पहले दो वनडे के लिए हर्षित राणा को शामिल किया गया है। ऐसे में ये देखना दिलचस्प रहेगा कि अगर बुमराह फिट नहीं होते हैं तो क्या राणा को आगे भी मौका दिया जाएगा। हालांकि सूत्रों ने बताया है कि मोहम्मद सिराज के पास अनुभव हैं और उनके एक्सपीरियंस की वजह से उन्हें फिर से टीम में शामिल किया जा सकता है।

चैंपियंस ट्रॉफी के लिए टीम इंडिया:

विज्ञापन

रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल (उपकप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुनदार, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी, अर्शदीप सिंह, यशस्वी जायसवाल, ऋषभ पंत, रवींद्र जडेजा.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ