हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

IPL 2025: आरसीबी के धाकड़ खिलाड़ी की हुई मुंबई में एंट्री, अब मचाएगा धमाका!

IPL 2025 mega auction: आरसीबी के धाकड़ खिलाड़ी को मुंबई इंडियंस ने अपने नाम कर लिया

विज्ञापन

IPL 2025 mega auction: आईपीएल 2025 ऑक्शन का आयोजन सऊदी अरब के जेद्दा शहर में जारी है। दूसरे दिन मुंबई इंडियंस ने आरसीबी के पूर्व खिलाड़ी पर दांव खेला और इसे कामयाब भी बनाया। मुंबई इंडियंस ने विल जैक्स को ऑक्शन में करोड़ों रुपये खरीद कर अपने नाम कर लिया। विल जैक्स अपनी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं।

विल जैक्स को एमआई ने खरीदा

आरसीबी के पूर्व विस्फोटक खिलाड़ी विल जैक्स को मुबंई इंडियंस ने अपने नाम कर लिया। विल जैक्स ने पिछले सीजन आरसीबी के लिए शतकीय पारी खेली थी। इसके बाद भी इस खिलाड़ी पर आरसीबी ने आरटीएम का उपयोग नहीं किया। हालांकि जैक्स को अपने दल में शामिल करने के बाद मुंबई के मालिक आकाश अंबानी ने आरसीबी मैनेजमेंट का शुक्रिया अदा किया।

जैक्स ने पिछले सीजन कमाल का प्रदर्शन किया था। उन्होंने खेले गए 8 मैचों में 32.86 की औसत के साथ 230 रनों को अपने नाम किए हैं। इस दौरान उन्होंने 1 शतक के अलावा 1अर्धशतक अपने नाम किया।

विज्ञापन

जैक्स अपनी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं। इंग्लैंड के लिए खेलने वाले जैक्स ने देश के लिए 23 टी-20 मैच में भी गहरी छाप छोड़ी है। उन्होंने 18.23 की औसत के साथ 383 रनों को अपने नाम किए हैं। इसके अलावा 15 वनडे में उन्होंने 31.20 की औसत के साथ 468 रनों को अपने नाम किए हैं।

ऐसा रहा है हालिया प्रदर्शन

विल जैक्स ने हाल ही में वेस्टइंडीज के खिलाफ खेली गई 5 मैचों की टी-20 सीरीज में भाग लिया था। उन्होंने आखिरी 4 पारियों में 17,38,32,और 25 रन बनाए हैं। हालिया प्रदर्शन भी जैक्स का बेहतर है। इस लिहाज से मुंबई के लिए वह कमाल कर सकते हैं।

विज्ञापन

 

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola