हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

क्या गौतम गंभीर की एक गलती कराने वाली है वॉशिंगटन सुंदर को वर्ल्ड कप 2026 से बाहर? टीम इंडिया की बढ़ सकती है टेंशन

Washington Sundar: टी-20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले भारतीय टीम की टेंशन बढ़ चुकी है. स्टार खिलाड़ी वॉशिंगटन सुंदर चोटिल हो गए हैं. वह वर्ल्ड कप से बाहर होने की कगार पर हैं. ऐसे में क्या सुंदर गंभीर की एक गलती की वजह से इस हाल में हैं? आइए समझते हैं पूरा मामला.

विज्ञापन
गौतम गंभीर

Washington Sundar: भारत और न्यूजीलैंड के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज खेली जा रही है. सीरीज का पहला मुकाबला भारतीय टीम ने अपने नाम किया. हालांकि इस मैच में टीम इंडिया को बड़ा झटका लगा, क्योंकि स्टार ऑलराउंडर वॉशिंगटन सुंदर को इस मैच में चोट लगी और वह वनडे सीरीज के अलावा न्यूजीलैंड के खिलाफ भी होने वाली 5 मैचों की टी-20 सीरीज से बाहर हो गए हैं. अब सुंदर पर टी-20 वर्ल्ड कप 2026 से भी बाहर होने का खतरा मंडरा रहा है. गौतम गंभीर की एक गलती उन्हें टी-20 विश्व कप 2026 से बाहर कर सकती है.

गौतम गंभीर ने कर दी बड़ी गलती?

दरअसल वॉशिंगटन सुंदर को फील्डिंग के दौरान चोट लगी थी और वह मैदान से बाहर चले गए थे. उन्होंने इसकी वजह से केवल 5 ओवर गेंदबाजी की थी. इसके बावजूद गौतम गंभीर ने सुंदर को बल्लेबाजी करने के लिए भेजा, जिसके बाद पूर्व भारतीय खिलाड़ी मोहम्मद कैफ ने भी सवाल उठाए. उन्होंने गंभीर के इस फैसले को गलत बताते हुए कहा “आपको याद होगा जब शुभमन गिल कोलकाता टेस्ट में चोटिल हुए थे, तो उन्होंने उस टेस्ट मैच में बल्लेबाजी नहीं की थी . वह एक हाई-स्कोरिंग गेम था और लोगों को लगा था कि उनके 20 या 30 रन भी भारत को जीत दिला सकते थे, लेकिन उन्होंने फिर भी बल्लेबाजी नहीं की. ऐसा खिलाड़ी को पूरी सुरक्षा देने के लिए किया गया था ताकि चोट बढ़े नहीं. लेकिन सुंदर के साथ ऐसा नहीं किया गया. इसीलिए मुझे लगता है कि यह एक गलत फैसला था.”

टी-20 वर्ल्ड कप से बाहर होने की कगार पर सुंदर

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार सुंदर इस सप्ताह तक अस्पताल पहुंच जाएंगे और फिर बीसीसीआई की चिकित्सा टीम आगे की रणनीति तय करेगी. फिलहाल दर्द है और यह एक गंभीर चोट है. ऐसे में सुदंर टी-20 वर्ल्ड कप से बाहर होने की कगार पर हैं.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें:- 24 घंटे में बदल गई बांग्लादेश क्रिकेट की कहानी, क्या अब T20 वर्ल्ड कप के लिए भारत आएगी टीम?

अहम खिलाड़ी हैं सुंदर

वॉशिंगटन सुंदर भारत के लिए अहम खिलाड़ी हैं. उन्होंने भारत के लिए टी-20 प्रारूप में भारतीय सरजमीं पर अब तक 30 मैच खेले हैं. इस दौरान उन्होंने 22 बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया है. खास बात ये है कि उन्होंने 7.51 की इकोनॉमी रेट के साथ रन खर्च किए हैं. इसके अलावा उन्होंने 138.82 के स्ट्राइक रेट के साथ 118 रन बनाए हैं, जिसमें 1 अर्धशतक भी शामिल है. इस लिहाज से सुंदर भारत के लिए टी-20 में काफी अहम हैं.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: विराट कोहली को लेकर ICC ने किया बहुत बड़ा ‘ब्लंडर’, अब मानी अपनी गलती, जानें क्या है पूरा मामला

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola