Wiaan Mulder SA vs SL: श्रीलंका के खिलाफ खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के बीच में ही साउथ अफ्रीका की टीम को बड़ा झटका है। टीम के स्टार ऑलराउंडर वियान मुल्डर इंजरी के चलते पूरी सीरीज से बाहर हो गए हैं। मुल्डर डरबन के मैदान पर चल रहे टेस्ट मैच में भी खेलते हुए दिखाई नहीं देंगे। मुल्डर को यह चोट टेस्ट के दूसरे दिन बल्लेबाजी करने के दौरान लगी।
लाहिरू कुमारा के हाथ से निकली 140 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार वाली गेंद साउथ अफ्रीका के बल्लेबाज के हाथों पर जोर से आकर लगी, जिसके बाद वह काफी दर्द में दिखाई दिए। पहले टेस्ट में साउथ अफ्रीका ने अपनी पकड़ मजबूत बना ली है। मार्को यानसन की शानदार गेंदबाजी के बूते प्रोटियाज टीम ने श्रीलंका की पहली पारी को सिर्फ 42 रनों पर समेट दिया।
साउथ अफ्रीका को लगा झटका
श्रीलंका के खिलाफ डरबन में जारी पहले टेस्ट मैच के बीच में साउथ अफ्रीका को तगड़ा झटका लगा है। स्टार ऑलराउंडर वियान मुल्डर इंजरी की वजह से पूरी टेस्ट सीरीज से बाहर हो गए हैं। वियान को यह चोट टेस्ट के दूसरे दिन बैटिंग के दौरान लगी। लाहिरू कुमारा की गेंद पर इंजर्ड होने के बाद मुल्डर ने दोबारा से बैटिंग करने का प्रयास तो किया, लेकिन दो गेंद खेलने के बाद ही उन्हें मैदान छोड़कर जाना पड़ा।
हालांकि, 145 रन पर 9 विकेट गंवाकर मुश्किल में नजर आ रही टीम की खातिर मुल्डर एक बार फिर मैदान पर उतरे और उन्होंने कगिसो रबाडा के साथ मिलकर आखिरी विकेट के लिए 26 रन जोड़े। लंच के बाद हुए एक्स-रे में मुल्डर की इंजरी को गंभीर पाया गया, जिसके चलते वह पूरी टेस्ट सीरीज से बाहर हो गए। साउथ अफ्रीका ने मुल्डर के रिप्लसमेंट का ऐलान कर लिया है। दूसरे टेस्ट के लिए मैथ्यू ब्रीट्जके टीम में मुल्डर की जगह लेंगे।
मजबूत स्थिति में साउथ अफ्रीका
साउथ अफ्रीका पहले टेस्ट मैच में मजबूत स्थिति में नजर आ रही है। पहली इनिंग में 191 रन बनाने के बाद मेजबान टीम के गेंदबाजों ने जमकर कहर बराया और श्रीलंका की पूरी टीम को सिर्फ 42 रन पर ढेर कर दिया। मार्को यानसन ने 6.5 ओवर के स्पेल में महज 13 रन खर्च करते हुए 7 विकेट अपने नाम किए। दूसरी इनिंग में साउथ अफ्रीका के बल्लेबाजों का दमदार प्रदर्शन जारी है और खबर लिखे जाने तक टीम की कुल बढ़त 350 के पार पहुंच चुकी है।
संबंधित खबरें
लिटन दास ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, टेस्ट क्रिकेट में पहली बार हुआ ऐसा कमाल
8 mins agoIND vs WI: चेतेश्वर पुजारा ने चुनी चौथे टी-20 के लिए भारत की प्लेइंग 11
35 mins agoICC ने बदल दिए क्रिकेट के 5 बड़े नियम, अब बोल्ड नहीं होगा OUT?
48 mins agoजोस हेजलवुड का बड़ा कारनामा, ईशांत शर्मा और जहीर खान की कर ली बराबरी
1 hr agoIND vs WI: हैदराबाद में कितना दमदार है भारत का रिकॉर्ड?
1 hr agoभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में वापसी पर अश्विन ने दिया बड़ा बयान
2 hrs agoIPL 2027: रोहित शर्मा बन सकते हैं मुंबई इंडियंस के कप्तान
3 hrs agoIPL 2027: युवराज सिंह बने दिल्ली कैपिटल्स के नए असिस्टेंट और बैटिंग कोच
3 hrs agoवर्ल्ड कप 2027 का जबरदस्त क्रेज, 12 दिन में टिकट के लिए आए डेढ़ करोड़ आवेदन
3 hrs agoपैट कमिंस ने तोड़ा टेम्बा बवुमा का अजेय रिकॉर्ड, टेस्ट में मिली पहली हार
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines