WI vs SA T20 Series: वेस्टइंडीज दौरे के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज के लिए साउथ अफ्रीका ने 15 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया गया है। साउथ अफ्रीका की टीम इस समय वेस्टइंडीज के दौरे पर है। टी20 टीम की कमान एक बार फिर से एडन माक्ररम के हाथों में हैं। इस सीरीज में कई बड़े खिलाड़ियों को जगह नहीं मिली है। साउथ अफ्रीका ने पहली बार क्वेन मफाका को भी पहली बार शामिल किया है। वो आईपीएल 2024 में मुंबई इंडियंस टीम का हिस्सा थे।
कई दिग्गज खिलाड़ियों को नहीं मिली जगह
वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए साउथ अफ्रीका ने कई दिग्गज खिलाड़ियों को शामिल नहीं किया गया है। टीम में क्विंटन डी कॉक, एनरिक नॉर्खिया, तबरेज शम्सी और कगिसो रबाडा जैसे खिलाड़ियों को जगह नहीं मिली है।
इन खिलाड़ियों के चयन को लेकर साउथ अफ्रीकी टीम के चयन समिति के सदस्य वॉल्टर ने कहा, ‘ कई प्लेयर्स के नाम पर विचार नहीं किया गया है। इसके पीछे कई कारण हैं। कुछ खिलाड़ी अभी चोटिल हैं और कुछ के वर्कलोड को मैनेज करने के लिए ये फैसला लिया गया है।
ये भी पढ़ें:- भारत का ये दिग्गज खिलाड़ी बना केन्या क्रिकेट टीम का मुख्य कोच, वर्ल्ड कप को बनाया लक्ष्य
दो अनकैप्ड खिलाड़ियों को मिली जगह
साउथ अफ्रीका ने इस सीरीज के लिए जेसन स्मिथ को भी टीम में शामिल किया गया है। उन्होंने टी20 चैलेंज 2024 में शानदार प्रदर्शन किया था। फाइनल मैच में उन्होंने 51 रन की पारी खेली थी। इसके अलावा इस टूर्नामेंट में उन्होंने 41.57 के औसत और 134.10 के स्ट्राइक रेट से 291 रन बनाए थे। वो मीडियम पेसर भी हैं।
उनके अलावा क्वेन मफाका को भी टीम में जगह मिली है। उन्होंने U19 विश्व कप 2024 में शानदार प्रदर्शन किया था। उन्होंने 9.71 की औसत से 21 विकेट लिए थे। उनके इस प्रदर्शन के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का अवार्ड भी मिला था। उनकी तुलना रबाडा से होती है।
ये भी पढ़ें:- Video: ऑस्ट्रेलिया में 3-1 के अंतर से सीरीज हार जाएगी टीम इंडिया, इस दिग्गज कप्तान ने की भविष्यवाणी
टी 20 सीरीज के लिए साउथ अफ्रीका की टीम:
एडेन मार्कराम (कप्तान), ओटनील बार्टमैन, नंद्रे बर्गर, डोनोवन फरेरा, ब्योर्न फोर्टुइन, रेजा हेंड्रिक्स, पैट्रिक क्रूगर, क्वेना मफाका, वियान मुल्डर, लुंगी एनगिडी, रेयान रिकेल्टन, जेसन स्मिथ, ट्रिस्टन स्टब्स, रासी वैन डेर डुसेन, लिजाड विलियम्स
संबंधित खबरें
न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में ये 5 स्टार खिलाड़ी बेंच पर आ सकते हैं नजर
1 hr ago‘सूर्यवंशी का तोड़ रहे हैं हौसला’, मैनजमेंट पर भड़का पूर्व भारतीय क्रिकेटर
1 hr agoवैभव-अभिषेक को मौका, राइजिंग एशिया कप के लिए हुआ इंडिया A टीम का ऐलान
1 hr agoसाउथ अफ्रीका ने किया टेस्ट टीम का ऐलान, चोट से उबरकर लौटा 29 साल का खिलाड़ी
1 hr agoऋषभ पंत न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज से पहले फिटनेस टेस्ट में हुए फेल
2 hrs agoन्यूजीलैंड को हराने के बाद भारतीय खिलाड़ियों को मिली छुट्टी
2 hrs agoअफगानिस्तान ने वनडे रैंकिंग में रचा इतिहास, पहली बार हासिल की ऊंची पोजीशन
2 hrs agoसंजू सैमसन को ट्रोल करने वाले को अश्विन ने दिया करारा जवाब
2 hrs agoवैभव सूर्यवंशी का अब घरेलू क्रिकेट में दिखने वाला है जलवा
3 hrs agoभारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला वनडे मैच कितने बजे शुरू होगा?
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines