SA vs WI T20 Cricket Series: वेस्टइंडीज और साउथ अफ्रीका के बीच खेली जा रही 3 मैचों की टी20 क्रिकेट सीरीज के दूसरे मैच में भी वेस्टइंडीज के खिलाड़ियों ने लाजवाब प्रदर्शन करते हुए जीत हासिल कर ली है। इससे पहले टीम ने पहले मैच में भी साउथ अफ्रीका को करारी शिकस्त दी थी। दूसरा टी20 मैच जीतकर वेस्टइंडीज ने सीरीज पर भी कब्जा जमा लिया है। साउथ अफ्रीका की टीम महज 35 गेंदों पर ही ये मुकाबला गंवा बैठी।
पहले बल्लेबाजी में दिखाया दम
दूसरे टी20 मैच में वेस्टइंडीज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 179 रन का स्कोर बनाया। टीम की ओर से शे होप ने सबसे ज्यादा 41 रन बनाए। उन्होंने महज 22 गेंद ही खेली। इसके अलावा कप्तान रोवमन पॉवेल ने 3 छक्कों की मदद से 22 गेंदों पर 35 रन की पारी खेली। वहीं, शरफेन रदरफोर्ड ने 2 छक्के की मदद से 18 गेंद पर 29 रन बनाए।
ये भी पढ़ें: Australia ने किया टी20 वर्ल्ड कप टीम का ऐलान, इस दिग्गज खिलाड़ी को सौंपी कप्तानी
35 गेंदों पर ही खत्म हो गया किस्सा
वेस्टइंडीज की ओर से मिले 180 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी साउथ अफ्रीका की टीम ने अच्छा प्रदर्शन करते हुए 13.5 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 129 रन बना लिए थे। यहां से टीम को मैच जीतने के लिए 37 गेंदों पर 50 रन की जरूरत थी। इस बीच मैच का पासा पूरी तरह से पलटने लगा। साउथ अफ्रीका ने अगले 6 विकेट महज 35 गेंदों पर ही खो दिए और इस दौरान टीम के खाते में केवल 20 रन ही आ सके। साउथ अफ्रीका की पूरी टीम 19.4 ओवर में ही 149 रन के स्कोर पर पवेलियन लौट गई और वेस्टइंडीज ने 30 रन से ये मैच अपने नाम कर लिया।
इन्हें चुना गया प्लेयर ऑफ द मैच
मैच में 4 ओवर में 15 रन देकर 3 विकेट हासिल करने वाले रोमारियो शेफर्ड को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। रोमारियो शेफर्ड ने आईपीएल-2024 में मुंबई इंडियंस की ओर से खेलते हुए दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज एनरिक नॉर्खिया के एक ओवर में 32 रन लूटे थे। ये आईपीएल-2024 का सबसे महंगा ओवर रहा था।
ये भी पढ़ें: खतरे में पड़ा ‘क्रिकेट के भगवान’ का वर्ल्ड रिकॉर्ड, इतने करीब आ पहुंचा इंग्लैंड का दिग्गज खिलाड़ी
ये भी पढ़ें: पाकिस्तान को हराने के बाद मुशफिकुर ने लिया ऐसा फैसला, करोड़ों फैंस का जीत लिया दिल
संबंधित खबरें
कोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
17 mins agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
1 hr agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
1 hr agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
2 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
3 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
3 hrs agoशुभमन गिल के माथे पर चिपका ये डिवाइस क्या है? जानिए क्या है इसका काम?
4 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
5 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
6 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines