West Indies Cricket Team 23 अगस्त से साउथ अफ्रीका के खिलाफ 3 मैचों की टी20 क्रिकेट सीरीज खेलने जा रही है। इस सीरीज में हिस्सा लेने वाली वेस्टइंडीज की टीम का ऐलान कर दिया गया है। सीरीज के लिए चुनी गई टीम में तूफानी बल्लेबाजों को शामिल नहीं किया गया है। इससे टीम को साउथ अफ्रीका के खिलाफ बड़ा नुकसान भी हो हो सकता है।
कौन से खिलाड़ियों का कटा पत्ता
वेस्टइंडीज की टीम में 2 तूफानी बल्लेबाजों को शामिल नहीं किया गया है। ये खिलाड़ी आंद्रे रसेल और जेसन होल्डर हैं। कहा जा रहा है कि दोनों खिलाड़ियों ने ही क्रिकेट बोर्ड से आराम करने की मांग की थी। इसके बाद वेस्टइंडीज क्रिकेट बोर्ड ने दोनों खिलाड़ियों को आराम देने का फैसला किया है। वेस्टइंडीज क्रिकेट बोर्ड के निदेशक ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि आंद्रे रसेल ने आराम और रिकवरी के लिए समय मांगा है, साथ ही जेसन होल्डर ने भी आराम करने और रिकवरी के लिए अनुरोध किया था। जेसन होल्डर ने हाल ही में इंग्लैंड और साउथ अफ्रीका के खिलाफ लगातार 5 टेस्ट मैच खेले हैं।
ये भी पढ़ें : दलीप ट्रॉफी के लिए क्यों नहीं हुआ रिंकू सिंह का चयन? दिग्गज खिलाड़ी ने खुद किया खुलासा
हेड कोच ने बताई योजना
वेस्टइंडीज के हेड कोच डैरेन सैमी ने कहा कि साउथ अफ्रीका की टीम बेहद मजबूत है। हमारी टीम को अपनी योजना बनाने और उसे ध्यान में रखकर खेलने का एक शानदार मौका है। हमने हाल ही में साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेला है तो हमें काफी कुछ सीखने को भी मिला है। ये सीरीज रोमांचक होगी और मुझे इस चुनी हुई टीम पर पूरा भरोसा है। टीम की नजर 2026 टी20 वर्ल्ड कप पर है। हम उसी योजना के अनुसार मैच खेल रहे हैं।
साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए वेस्टइंडीज की टीम
रोवमैन पॉवेल (कप्तान), रोस्टन चेस (उप-कप्तान), एलिक अथानाजे, जॉनसन चार्ल्स, मैथ्यू फोर्ड, शिमरोन हेटमायर, फेबियन एलन, शाई होप, समर जोसेफ, अकील होसेन, ओबेद मैककॉय, गुडाकेश मोती, निकोलस पूरन, शेरफेन रदरफोर्ड और रोमारियो शेफर्ड
वेस्टइंडीज बनाम साउथ अफ्रीका मैच का शेड्यूल
| तारीख | मैच | मैदान |
| 23 अगस्त | पहला टी20 मैच | ब्रायन लारा क्रिकेट अकादमी |
| 25 अगस्त | दूसरा टी20 मैच | ब्रायन लारा क्रिकेट अकादमी |
| 27 अगस्त | तीसरा टी20 मैच | ब्रायन लारा क्रिकेट अकादमी |
ये भी पढ़ें : मोहम्मद शमी की वापसी पर आया बड़ा अपडेट, जानिए कब होगी मैदान पर एंट्री?
ये भी पढ़ें : धोनी न मेरे दोस्त न मेरे भाई…युवा गेंदबाज खलील अहमद ने किया बड़ा दावा
संबंधित खबरें
IPL 2027: युवराज सिंह बने दिल्ली कैपिटल्स के नए असिस्टेंट और बैटिंग कोच
24 mins agoवर्ल्ड कप 2027 का जबरदस्त क्रेज, 12 दिन में टिकट के लिए आए डेढ़ करोड़ आवेदन
42 mins agoपैट कमिंस ने तोड़ा टेम्बा बवुमा का अजेय रिकॉर्ड, टेस्ट में मिली पहली हार
1 hr agoWTC अंक तालिका में बदला समीकरण, न्यूजीलैंड को बिना मैच खेले फायदा
1 hr agoODI और T20 सीरीज के लिए इंग्लैंड ने किया टीम का ऐलान, 2 स्टार खिलाड़ी बाहर
2 hrs agoस्मृति मंधाना का ICC रैंकिंग में जलवा बरकरार
2 hrs agoRanji Trophy में जडेजा का डबल धमाका. पहले जड़ा शतक, फिर गेंद से मचाई तबाही
2 hrs agoमुंबई टीम को लगा बड़ा झटका, चोट की वजह से बाहर हुए आयुष म्हात्रे
2 hrs agoTriple H ने WWE Crown Jewel के लिए Roman Reigns के भयानक मैच का किया ऐलान
3 hrs agoराहुल द्रविड़ के बेटे अन्वय ने खेली तूफानी पारी, ठोकी धांसू फिफ्टी
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines