WI vs AUS: ऑस्ट्रेलिया की टीम इन दिनों 3 मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए वेस्टइंडीज के दौरे पर है। पहले मैच में मेहमान ऑस्ट्रेलिया ने धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए वेस्टइंडीज को चारों खाने चित्त कर दिया। अब दूसरा टेस्ट मैच ग्रेनाडा के मैदान पर खेला जा रहा है। इस मैच में ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस ने एक ऐसा कैच पकड़ा जिसे देख हर कोई हैरान रह गया। अपनी ही गेंदबाजी पर उन्होंने एक हाथ से डाइव लगाते हुए कैच पकड़ा। इस हैरतअंगेज कैच को देख बल्लेबाज को यकीन ही नहीं हुआ कि वो आउट हो गए हैं।
कमिंस ने दिखाई कमाल की फिटनेस
32 साल के पैट कमिंस ने केसी कार्टी को आउट करने के लिए अद्भुत कारनामा किया है। ऑस्ट्रेलियाई कप्तान की गेंदबाजी पर कार्टी के बल्ले का किनारा लेकर गेंद हवा में उछली। देखकर लग रहा था कि गेंद काली जगह में जाकर गिरेगी लेकिन कमिंस ने फुर्ती दिखाई और लंबी डाइव लगाकर नामुमकिन दिख रहे कैंची को पूरा किया। अंपायर ने इसे देखते ही बल्लेबाज को आउट करार दे दिया लेकिन कार्टी को अपनी आंखों पर मानो यकीन ही नहीं हुआ। थर्ड अंपायर का फैसला आने के बाद कार्टी ने पवेलियन की राह पकड़ी।
286 रनों पर ढेर हुई ऑस्ट्रेलिया की टीम
इस मैच की पहली पारी में ऑस्ट्रेलिया की टीम ने 286 रन बनाए। टीम के लिए सलामी बल्लेबाज एख बार फिर से इस दौरे पर फ्लॉप रहे। एलेक्स कैरी और वेब्सटर ने निचले क्रम में अर्धशतक जड़ टीम को छोटे स्कोर से बचाया। वेब्सटर ने पहली पारी में 60 रन बनाए तो वहीं कैरी ने 63 रन बनाए। इसके बाद बल्लेबाजी करने उतरी मेजबान टीम की शुरुआत भी कुछ खास नहीं रही और टीम ने अपना पहला विकेट 7 रन के स्कोर पर ही गंवा दिया।
ऑस्ट्रेलिया के पास इस मैच में जीत हासिल करते हुए सीरीज पर कब्जा करने का शानदार मौका होगा। पहले मैच में टीम ने 159 रनों से जीत दर्ज की थी। अगर इस मैच में भी ऑस्ट्रेलिया जीत हासिल कर लेती है तो 2-0 की अजेय बढ़त बना लेगी।
ये भी पढ़िए- प्रसिद्ध कृष्णा ने फिर कटाई नाक, हेडिंग्ले के बाद एजबेस्टन में भी जमकर लुटाए रन, दर्ज हुआ शर्मनाक रिकॉर्ड
संबंधित खबरें
न्यूजीलैंड दौरे के लिए भारत की ODI और टेस्ट टीम के ऐलान में देरी
1 hr agoक्या IND vs WI चौथे T20I मैच में बारिश बनेगी विलेन? जानिए हैदराबाद का मौसम
2 hrs agoफ्री में कब-कहां देखें IND vs WI चौथा T20I? जानें LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
3 hrs agoवैभव IN, संजू OUT... चौथे T20I के लिए टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11
4 hrs agoIPL 2027 के लिए रोहित शर्मा नहीं बनेंगे मुंबई इंडियंस के नए कप्तान
5 hrs agoवेस्टइंडीज के कोच ने भारत को हराने का बनाया मास्टर प्लान
12 hrs agoIND vs WI: चौथे T20I मैच से पहले तिलक ने भारतीय गेंदबाजों को दी चेतावनी!
12 hrs agoWTC फाइनल में पहुंचने के लिए भारत को कितने मैच जीतने जरूरी?
12 hrs agoलिटन दास ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, टेस्ट क्रिकेट में पहली बार हुआ ऐसा कमाल
13 hrs agoIND vs WI: चेतेश्वर पुजारा ने चुनी चौथे टी-20 के लिए भारत की प्लेइंग 11
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines