IPL 2025: आईपीएल 2025 का घमासान जारी है। 7 अप्रैल को खेले गए रोमांचक मुकाबले में आरसीबी ने मुंबई इंडियंस को हरा दिया। वहीं मंगलवार 8 अप्रैल को आईपीएल 2025 में दो मुकाबले खेले जाएंगे। पहला मैच केकेआर बनाम एलएसजी के बीच खेला जाएगा, जबकि दूसरा मैच पंजाब किंग्स बनाम सीएसके के बीच खेला जाना है। आईपीएल में अकसर डबल हेडर मुकाबले शनिवार और रविवार को खेले जाते हैं। लेकिन मंगलवार को आईपीएल 2025 में दो मुकाबले क्यों खेले जाएंगे? आइए जानते हैं इसके पीछे की वजह।
आईपीएल 2025 में मंगलवार को क्यों खेले जाएंगे दो मुकाबले?
आईपीएल 2025 का जब शेड्यूल पहली बार रिलीज किया गया था, तब 8 अप्रैल को एक ही मुकाबला खेला जाना था। लेकिन, अब 8 अप्रैल दो मुकाबले खेले जाएंगे। पहला मैच केकेआर बनाम एलएसजी के बीच बजे खेला जाएगा, जबकि दूसरा मैच पंजाब किंग्स बनाम सीएसके के बीच ईडन गार्डन्स में खेला जाएगा। दरअसल केकेआर बनाम एलएसजी के बीच ये मुकाबला 6 अप्रैल रविवार को खेला जाना था। लेकिन इस मुकाबले को 8 अप्रैल को शिफ्ट कर दिया गया। ऐसा इसलिए किया गया क्योंकि पुलिस ने क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ बंगाल (सीएबी) से कहा था कि शहर में रामनवमी के जश्न के कारण वे मैच के लिए पर्याप्त सुरक्षा मुहैया नहीं करा पाएंगे। इसलिए बीसीसीआई ने मैच की तारीख बदल दी। इसलिए 8 अप्रैल को 2 मैच खेले जाएंगे।
दोनों की निगाहें जीत पर
केकेआर बनाम एलएसजी के बीच खेले जाने वाले मुकाबले में दोनों टीमों की निगाहें जीत पर होंगी। केकेआर और एलएसजी ने अब तक 4-4 मुकाबले खेले हैं। केकेआर ने इस दौरान 2 मैच जीते हैं, जबकि एलएसजी ने भी 2 मैच जीते हैं। अंक तालिका में केकेआर पांचवें स्थान पर है, जबकि एलएसजी छठे स्थान पर विराजमान हैं। दोनों टीमों की निगाहें तीसरी जीत पर हैं। दोनों टीमें इस बार नए कप्तान की अगुवाई में भाग ले रही हैं। केकेआर की कप्तानी अजिंक्य रहाणे संभाल रहे हैं, तो एलएसजी की कमान ऋषभ पंत के कंधों पर है।
संबंधित खबरें
WPL 2027 ऑक्शन में वर्ल्ड कप विनर समेत ये 5 स्टार खिलाड़ी रहीं अनसोल्ड
59 mins agoकुमार संगकारा का सनसनीखेज आरोप, एयरपोर्ट पर परिवार के साथ हुआ गलत व्यवहार
1 hr agoभुवनेश्वर के करियर पर संकट? खराब प्रदर्शन के बाद आकाश चोपड़ा ने कही बात
2 hrs agoWPL 2027 Auction में बिके 25 खिलाड़ी, कुल 73.1 करोड़ हुए खर्च, देखें लिस्ट
2 hrs agoWPL 2027 ऑक्शन के लिए सभी 5 टीमों का स्क्वॉड हुआ फाइनल, यहां देखें
2 hrs agoकौन हैं 15 साल की उमा काशवी? नीलामी में मिली बड़ी रकम
3 hrs agoWPL 2027 Auction की 5 सबसे महंगी खिलाड़ी कौन?
3 hrs agoमोलिनक्स ने RCB को बनाया था चैंपियन, अब यूपी वॉरियर्स में हुई एंट्री
4 hrs agoIPL 2027 Auction में इन 5 खिलाड़ियों पर लग सकती है 40 करोड़ की बोली
4 hrs agoWPL Auction: किस खिलाड़ी को मिले कितने रुपये? सोफी मॉलिनक्स पर बरसे पैसे
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines