SRH vs RCB: संजू सैमसन क्यों हुए प्लेइंग 11 से बाहर? जानें वजह

Sanju Samson: सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान के बीच खेले जा रहे मुकाबले की प्लेइंग इलेवन से संजू सैमसन बाहर हो गए हैं। इसकी बड़ी वजह सामने आई है।

IPL 2025 (19)

Sanju Samson: आईपीएल 2025 में दूसरा मुकाबला 23 मार्च को सनराइजर्स हैदराबाद बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जा रहा है। इस मैच में राजस्थान ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। खास बात ये है कि इस मैच में राजस्थान की कप्तानी रियान पराग कर रहे हैं। संजू सैमसन प्लेइंग इलेवन का हिस्सा नहीं है। हालांकि संजू इस मैच की प्लेइंग इलेवन से क्यों बाहर हुए आइए जानते हैं इसके पीछे की वजह।

विज्ञापन

संजू सैमसन क्यों हुए प्लेइंग इलेवन से बाहर?

संजू सैमसन राजस्थान के नियामित कप्तान हैं। लेकिन वह शुरुआती कुछ मैचों में कप्तानी नहीं करेंगे। क्योंकि वह चोटिल हैं। हालांकि संजू इस मैच में सब्सिट्यूट के तौर पर खेलेंगे। संजू इस मैच में केवल बल्लेबाजी करने के लिए उतरेंगे। क्योंकि उनको विकेटकीपिंग करने में समस्या है। इसलिए वह शुरुआती कुछ मैचों के लिए प्लेइंग इलेवन का हिस्सा नहीं होंगे। लेकिन वह सब्सिट्यूट के रूप में राजस्थान के लिए बल्लेबाज के रूप में खेलेंगे।

विज्ञापन

राजस्थान रॉयल्स की प्लेइंग इलेवन

यशस्वी जायसवाल, शुभम दुबे, नीतीश राणा, रियान पराग (कप्तान), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), शिमरन हेटमायर, जोफ्रा आर्चर, महीश तीक्षणा, तुषार देशपांडे, संदीप शर्मा, फजलहक फारुकी।

विज्ञापन

सनराइजर्स हैदराबाद की प्लेइंग इलेवन

ट्रेविस हेड, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), नितीश कुमार रेड्डी, हेनरिक क्लासेन, अनिकेत वर्मा, अभिनव मनोहर, पैट कमिंस (कप्तान), सिमरजीत सिंह, हर्षल पटेल, मोहम्मद शमी।

विज्ञापन

आईपीएल 2024 में संजू ने मचाया था तहलका

संजू सैमसन राजस्थान के लिए अहम हैं। उन्होंने अब तक राजस्थान के लिए कई यादगार पारियां खेली हैं। संजू ने पिछले सीजन भी राजस्थान के लिए कमाल दिखाया था। उन्होंने 16 मैच में 48.27 की औसत के साथ 531 रन बनाए थे। उन्होंने 5 अर्धशतक अपने नाम किए थे। संजू के आईपीएल करियर पर नजर डालें तो उन्होंने 168 मैच में 30.68 की औसत के साथ 4419 रन बनाए हैं। इस दौरान संजू ने 3 शतक भी अपने नाम किए हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ