Team India: टी-20 वर्ल्ड चैंपियन टीम इंडिया स्वदेश वापस लौट आई है। इस दौरान टीम इंडिया का भव्य स्वागत किया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी टीम इंडिया से मुलाकात की थी। इसके अलावा मुंबई में शहर में विक्ट्री परेड भी निकाली गई। इन सबके बीच सभी की नजर रिंकू सिंह को खोज रही थी। रिंकू सिंह ना प्रधानमंत्री से मिलने आए थे और ना ही मुंबई में सम्मान समारोह में शामिल हुए थे। ऐसे में आइये जानते हैं कि रिंकू सिंह ने किस वजह से किसी भी समारोह में हिस्सा क्यों लिया।
जिम्बाब्वे रवाना हुए रिंकू सिंह
भारत को 6 जुलाई से जिम्बाब्वे के बीच 5 टी20 मैचों की सीरीज खेलनी हैं। इस सीरीज का पहला मैच हरारे में खेला जाएगा। इस सीरीज के लिए पहले टीम का ऐलान कर दिया गया था। इस टीम में रिंकू सिंह को भी शामिल किया गया था। रिंकू सिंह को इस सीरीज में हिस्सा लेने के लिए जिम्बाब्वे भेज दिया गया, ताकि वो पहले मैच में खेल पाएं।
मनाया था जीत का जश्न
टी20 विश्व कप के फाइनल में जब टीम इंडिया ने जब साउथ अफ्रीका को हराय था, तब मैदान पर सबसे पहले पहुंचने वाले खिलाड़ियों में रिंकू सिंह भी थे। उन्होंने मैदान पर खिलाड़ियों के साथ खूब डांस किया था। हालांकि, वो टीम के साथ वापस भारत नहीं आएं हैं। वो हरारे गए हैं, जहां उन्हें टी 20 सीरीज में हिस्सा लेना है। इसी वजह वो प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात नहीं की और वो विक्ट्री परेड में भी नहीं थे।
बता दें कि टी20 वर्ल्ड कप की टीम में रिंकू सिंह को रिजर्व खिलाड़ी के रूप में शामिल किया गया था। हालांकि टूर्नामेंट के दौरान टीम में कोई बदलाव नहीं हुआ था। जिस वजह से उन्हें मौका नहीं मिला था। अब उन्हें जिम्बाब्वे के खिलाफ होने वाली सीरीज में शामिल किया गया है। ऐसे में उम्मीद की जा रही हैं कि वो इस सीरीज में धमाल मचा सकते हैं।
ये भी पढ़ें:- IND vs ZIM: रिंकू सिंह कहां हैं, कब पहुंचेंगे जिम्बाब्वे? सामने आया ये अपडेट
ये भी पढ़ें:- इंडियन क्रिकेट फैंस को मिला बड़ा तोहफा, यहां पर फ्री में लाइव देखेंगे टीम इंडिया का रोड शो
संबंधित खबरें
पहले वनडे मैच के बाद बदली हुई नजर आएगी टीम इंडिया
24 mins agoWPL 2027 का शेड्यूल जारी, 14 जनवरी से शुरू होगा टूर्नामेंट
46 mins agoभारतीय सुपरस्टार विराट कोहली का ‘धनुष-बाण’ सेलिब्रेशन हो गया वायरल
57 mins agoविराट कोहली ने रचा इतिहास, ऑकलैंड वनडे में अर्धशतक ठोक बनाए 7 बड़े रिकॉर्ड
1 hr agoविराट कोहली ने बनाए 74 रन, लेकिन नहीं मिला POTM अवॉर्ड
1 hr agoIND vs NZ: विराट कोहली के फिटनेस बैंड की कितनी है कीमत?
2 hrs agoIND vs PAK मुकाबले से पहले मचा बवाल, VIDEO वायरल
2 hrs agoVIDEO: गुरनूर बरार और न्यूजीलैंड के आखिरी बल्लेबाज के बीच हुई तीखी बहस
2 hrs agoजीत के बाद शुभमन गिल ने की रोहित-विराट की तारीफ, जानिए क्या कहा
3 hrs agoपहले वनडे मुकाबले में बल्ले से फेल हुए दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines