RR vs PBKS: आईपीएल 2025 का मैच नंबर 59 राजस्थान रॉयल्स बनाम पंजाब किंग्स के बीच खेला गया। जयपुर के सवाई मान सिंह स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में पंजाब ने राजस्थान को 10 रनों से पराजित कर दिया। हालांकि इस मैच में राजस्थान को शानदार शुरुआत मिली थी। 220 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए राजस्थान की ओर से यशस्वी जायसवाल ने 50 और वैभव सूर्यवंशी ने 40 रनों की पारी खेली थी। इसके बाद भी टीम को हार का सामना करना पड़ा। हार के बाद कप्तान संजू सैमसन ने बड़ा बयान दिया।
क्या बोले संजू सैमसन?
निराशाजनक प्रदर्शन के बाद संजू सैमसन ने मैच के बाद कहा कि हमने अच्छी शुरुआत की। इससे अधिक की उम्मीद नहीं की जा सकती थी। हम पावरप्ले में जो गति हासिल की थी, उसे जारी नहीं रख पाए। विकेट और आउटफील्ड के हिसाब से यह हासिल किया जा सकता था। हमारे बैटिंग लाइन-अप और पावर-हिटर्स के साथ, हमें लगा कि यह लक्ष्य हासिल किया जा सकता है। हमें बस अपना काम पूरा करना है और पारी को खत्म करना है। हमारे पास अनुभवी खिलाड़ी हैं, हम अपना सर्वश्रेष्ठ प्रयास कर रहे हैं, लेकिन चीजें हमारे पक्ष में नहीं हो रही हैं। हम अधिक प्रयास नहीं कर सकते। पहली प्राथमिकता खेल जीतना है।
ऐसा था मैच का हाल
पहले बल्लेबाजी करते हुए पंजाब किंग्स ने 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान के बाद 219 रनों का विशाल स्कोर बनाया था। पंजाब की ओर से नेहाल वढेरा ने 37 गेंदों में 70 रन बनाए। उनके अलावा शशांक सिंह ने भी 30 गेंदों में 5 चौके और 3 छक्के की मदद से 59 रन बनाए थे। वहीं लक्ष्य का पीछा करते हुए राजस्थान 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 209 रन ही बना सकी। यशस्वी जायसवाल ने 25 गेंदों में 50 रन बनाए। जबकि वैभव सूर्यवंशी ने 15 गेंदों में 40 रनों की पारी खेली। इसके अलावा ध्रुव जुरेल ने भी 31 गेंदों में 53 रन बनाए। हालांकि ये जीत के लिए काफी नहीं था।
संबंधित खबरें
IPL ऑक्शन में दिख सकते हैं मोहम्मद आमिर, APL के लिए भी भरा नाम
26 mins agoरोहित या विराट, कौन ठोकेगा NZ में सबसे ज्यादा शतक? पुजारा की भविष्यवाणी
51 mins agoIPL 2027 की रिटेंशन लिस्ट सौंपने की डेट 2 दिन और बढ़ी
54 mins agoरणजी ट्रॉफी में हर्ष दुबे का ऐतिहासिक कारनामा, एक पारी में झटके 9 विकेट
1 hr agoपहले वनडे में नीतीश कुमार रेड्डी का होने वाला है असली टेस्ट
1 hr agoन्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में ये 5 स्टार खिलाड़ी बेंच पर आ सकते हैं नजर
2 hrs ago‘सूर्यवंशी का तोड़ रहे हैं हौसला’, मैनजमेंट पर भड़का पूर्व भारतीय क्रिकेटर
2 hrs agoवैभव-अभिषेक को मौका, राइजिंग एशिया कप के लिए हुआ इंडिया A टीम का ऐलान
2 hrs agoसाउथ अफ्रीका ने किया टेस्ट टीम का ऐलान, चोट से उबरकर लौटा 29 साल का खिलाड़ी
3 hrs agoऋषभ पंत न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज से पहले फिटनेस टेस्ट में हुए फेल
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines