Why Lionel Messi Could Not Meet PM Modi: लियोनेल मेसी को GOAT India Tour के तीसरे दिन अपने प्लान के तहत दिल्ली में भारत की पीएम नरेंद्र मोदी से मिलना था, लेकिन अब उन्हें ये मौका नहीं मिल पाएगा. मेसी कोलकाता, हैदराबाद और मुंबई में कई मशहूर सेलेब्रिटीज से मुलाकात कर चुके हैं, राजधानी आने पर उनका प्रोग्राम अरुण जेटली स्टेडियम और लीला पैलेस होटल में था. आखिर में उनकी मुलाकात शाम के वक्त पीएम के साथ तय थी, जो अब मुमकिन नहीं हो पाएगी.
यह भी पढ़ें- मेसी के साथ नजर आ रही ये ‘लाल परी’ आखिर है कौन? हैदराबाद के स्टेडियम में फैंस की थम गईं निगाहें
पीएम मोदी विदेश रवाना
पीएम नरेंद्र मोदी अपने ऑफिजिशल फॉरेन टूर पर निकल चुके हैं. उन्होंने एक्स अकाउंट पर रवानगी की तस्वीर जारी करते हुए लिखा, ‘अगले तीन दिनों में मैं जॉर्डन, इथियोपिया और ओमान जाने वाला हूं, ये तीनों हमारे वैल्यूएबल पार्टनर्स हैं जिनके साथ भारत के काफी पुराने सांस्कृतिक और मजबूत द्विपक्षीय रिश्ते रहे हैं.’
जॉर्डन में पीएम मोदी का पहला दिन
पीएम मोदी ने आगे लिखा, ‘आज (15 दिसंबर को) मैं महामहिम किंग अब्दुल्ला II के निमंत्रण पर जोर्डन में रहूंगा. ये दौरा हमारे देशों के बीच राजनयिक रिश्तों के 75 साल पूरे होने के मौके पर हो रहा है. मैं महामहिम और प्रधानमंत्री जाफर हसन के साथ चर्चा करूंगा. मैं महामहिम क्राउन प्रिंस अल हुसैन बिन अब्दुल्ला II के साथ मिलने के लिए भी उत्सुक हूं.’
अधूरा रहा प्लान
दिल्ली में लियोनेल मेसी का जबरदस्त स्वागत हुआ, फिरोशाह कोटला मैदान में वो पिंक टी-शर्ट में नजर आए. स्पोर्ट्स फैंस उनकी एक झलक पाने को बेकरार दिखे. जाहिर सी बात है कि अगर अर्जेंटीना के सुपरस्टार लियोनेल मेसी और पीएम नरेंद्र मोदी की मुलाकात दिल्ली में होती, तो ये एक ऐतिहासिक पल होता, लेकिन देश के पीएम के लिए फ्रेंडली नेशंस के साथ डिप्लोमेटिक रिलेशन को बेहतर करना ज्यादा अहम है.
संबंधित खबरें
Roman Reigns का बड़ा ऐलान, जल्द भारत आने का किया वादा
32 mins agoन्यूजीलैंड ODI सीरीज के लिए टीम इंडिया के सिलेक्शन पर 5 बड़े अपडेट
33 mins agoवेस्टइंडीज के खिलाफ पांचवें T20I के लिए भारत की संभावित प्लेइंग-11
1 hr agoफैंस के लिए खुशखबरी, IND vs ZIM पहले T20I में महिलाओं के लिए फ्री एंट्री
1 hr agoपांचवें T20I पर मंडराया रद्द होने का खतरा, बेंगलुरु में बारिश की संभावना
3 hrs ago'रोहित शर्मा ने मुझे…', वर्ल्ड कप में मौका नहीं मिलने पर चहल का बड़ा बयान
3 hrs agoकब और कहां देखें IND-W vs ZIM-W पहला T20I? जानें LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
4 hrs agoन्यूजीलैंड ODI सीरीज में बुमराह का खेलना मुश्किल, शमी को मिलेगा मौका?
5 hrs agoगंभीर को नहीं वैभव पर भरोसा? लक्ष्मण की कोचिंग में मिले हैं लगातार मौके
6 hrs agoसूर्या फिर हुए इग्नोर, रणजी ट्रॉफी के अगले मैच के लिए मुंबई की टीम का ऐलान
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines