Indian Cricket Team के कप्तान रोहित शर्मा अपने खेल और शानदार नेतृत्व के साथ-साथ मैदान पर गुस्सा करने के लिए भी खूब जाने जाते हैं। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कई बार उनकी इस तरह की वीडियोज खूब शेयर भी होती हैं। इसमें रोहित शर्मा के गुस्से को लेकर फैंस अलग-अलग तरह की राय रखते हुए नजर आते हैं। इस बीच जब रोहित शर्मा के साथी खिलाड़ी और टीम इंडिया के दिग्गज गेंदबाज मोहम्मद शमी से इस सवाल का जवाब पूछा गया तो उन्होंने इसके पीछे की वजह भी बताई, जो लोगों को खूब पसंद आया।
क्या बोले मोहम्मद शमी
सिएट की ओर से आयोजित सम्मान समारोह के कार्यक्रम में भारतीय टीम के दिग्गज तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने रोहित शर्मा को लेकर बड़ा खुलासा किया। मैदान पर कप्तान के गुस्से और रिएक्शन के लिए मोहम्मद शमी ने कहा कि ‘सबसे पहले रोहित शर्मा का ये काम अच्छा लगता है कि वह गेंदबाजी के दौरान आपको पूरी फ्रीडम देते हैं। उसके बाद अगर आप उनके उम्मीदों पर खरे नहीं उतरते हैं तो उनका एक्शन बाहर आने लगता है। फिर भी वो समझाते हैं कि हमें क्या ट्राई करना चाहिए। और अगर इसके बाद भी हमारा प्रदर्शन नहीं सुधरता है तो फिर आप जो टीवी स्क्रीन पर रिएक्शन (गुस्सा होता हुआ) देखते हैं और बिना बोले समझ जाते हैं वो आने सामने आने लगता है।’
श्रेयस अय्यर ने क्या कहा
मोहम्मद शमी के इस बयान के बाद श्रेयस अय्यर ने माइक अपने हाथ में लिया और कहा ये सही बात है। शमी भाई सही कह रहे हैं। वो फिल इन द ब्लैंक्स होता है। वो जो भी उस समय इशारे में भी बोल रहे होते हैं वो भी अच्छी तरह से समझ आ जाता है। लेकिन कई साल से रोहित भाई के साथ खेलते हुए जाना वो अच्छे लीडर हैं और उनके अंदर शानदार नेतृत्व क्षमता है।
ये भी पढ़ें: टीम इंडिया में किया डेब्यू, खेलने का नहीं मिला मौका, अब इंग्लैंड में खेलेगा ये भारतीय खिलाड़ी
रोहित के जवाब ने जीत लिया दिल
मोहम्मद शमी और श्रेयस अय्यर के इस बयान पर भारतीय कप्तान ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी। रोहित शर्मा के जवाब ने वहां पर बैठे सभी खिलाड़ी समेत बीसीसीआई सचिव जय शाह का भी दिल जीत लिया। रोहित शर्मा ने कहा कि जो भी वो दूसरों के लिए अप्लाई करते हैं वही वो अपने लिए भी करते हैं। वो साथी खिलाड़ियों को हर चीज करके दिखाते हैं।
ये भी पढ़ें: क्रिस्टियानो रोनाल्डो के यूट्यूब चैनल ने किया बड़ा धमाका, लॉन्च होते ही बनाया बड़ा रिकॉर्ड
इस खास अवार्ड से नवाजे गए भारतीय कप्तान
टीम इंडिया के वनडे और टेस्ट टीम के कप्तान रोहित शर्मा को सिएट क्रिकेट रेटिंग अवार्ड्स 2023-24 के समारोह में इंटरनेशनल क्रिकेटर ऑफ द ईयर (पुरुष) के सम्मान से नवाजा गया है। वहीं, इसी समारोह में टीम इंडिया के कोच रहे राहुल द्रविड़ को ‘लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड’ से सम्मानित किया गया। दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली को वनडे क्रिकेट में वर्ष का सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज और मोहम्मद शमी को सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज चुना गया। वहीं, टेस्ट क्रिकेट में वर्ष का सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल और रवींचंद्रन अश्विन को सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज के अवार्ड से सम्मानित किया गया। इसके अलावा बीसीसीआई के सचिव जय शाह को खेल प्रशासन में उत्कृष्टता के लिए सम्मानित किया गया।
संबंधित खबरें
IND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
1 hr agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
2 hrs agoJohn Cena ने नई WWE चैंपियनशिप लॉन्च कर मचाई खलबली
2 hrs agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
3 hrs agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
3 hrs ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
4 hrs agoपहले वनडे में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन-सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड
5 hrs ago5 विकेट लेने का मिला इनाम, ICC रैंकिंग में चमकीं वैष्णवी शर्मा
5 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम को बड़ी राहत
5 hrs agoIPL 2027 से पहले हार्दिक पांड्या की हो गई MI से छुट्टी?
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines