DC vs RR: दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच खेले जा रहे मुकाबले में संजू सैमसन ने शानदार बल्लेबाजी की। उन्होंने राजस्थान के लिए सलामी बल्लेबाज की भूमिका निभाते हुए कमाल कर दिया। उन्होंने अपनी बल्लेबाजी के दौरान चौके और छक्के भी जड़े। अपनी पारी के दौरान संजू ने एमएस धोनी को भी पछाड़ दिया। हालांकि सैमसन बीच में ही टीम का साथ छोड़कर चले गए। वह बिना आउट हुए ही पवेलियन लौट गए। आइए जानते हैं इसके पीछे की वजह।
बिना आउट हुए क्यों लौटे पवेलियन
संजू सैमसन और यशस्वी जायसवाल ने राजस्थान को शानदार शुरुआत दिलाई थी। दोनों ने 5 ओवर में राजस्थान का स्कोर 50/0 तक पहुंचा दिया था। 5.3 ओवर में संजू ने टीम का साथ छोड़ने का फैसला किया। दरअसल कुछ गेंद पहले ही संजू ने बैकफुट पर जाकर लंबा छक्का जड़ा था। इस दौरान उनकी बैक में तकलीफ हुई थी। इसके बाद संजू ने कुछ गेंदें खेलकर रिटार्यड हर्ट होने का फैसला किया। इस मैच में संजू ने 19 गेंदों में 31 रनों की शानदार पारी खेली। इस दौरान राजस्थान के कप्तान ने 2 चौके और 3 छक्के अपने नाम किए।
एमएस धोनी का तोड़ दिया रिकॉर्ड
संजू ने इस मैच में एमएस धोनी का रिकॉर्ड तोड़ दिया। दरअसल एमएस धोनी ने अपने टी-20 करियर में 346 छक्के लगाए हैं। संजू ने इस मैच में 3 छक्के लगाए और वह एमएस धोनी से आगे निकल गए। अब संजू के नाम टी-20 क्रिकेट में 347 छक्के हो गए हैं। उन्होंने छक्के लगाने के मामले में कैप्टन कूल को पीछे छोड़ दिया।
दिल्ली ने बनाए 185 रन
इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली कैपिटल्स ने 188/5 रन बनाए थे। दिल्ली की ओर से अभिषेक पोरेल ने 37 गेंदों में 49 रन बनाए। उनके अलावा केएल राहुल ने 32 गेंदों में 38 रन बनाए। हालांकि उन्होंने धीमी बल्लेबाजी की और गलत शॉट खेलकर आउट हुए। दिल्ली के लिए ट्रिस्टन स्टब्स ने 18 गेंदों में 34 और अक्षर पटेल ने 14 गेंदों में 34 रनों की धमाकेदार पारी खेली थी। दोनों की तेज तर्रार पारी ने दिल्ली को बड़े स्कोर तक पहुंचाने में मदद की।
संबंधित खबरें
टीम इंडिया की जीत के बाद गौतम गंभीर का दुनिया को संदेश
2 hrs agoराहुल, यशस्वी समेत कई बल्लेबाज फेल, आकिब नबी ने न्यूजीलैंड में बचाई लाज
3 hrs agoपाकिस्तान की टीम फिर हुआ बड़ा बदलाव, रिजवान-इमाम समेत कई दिग्गज हुए बाहर
3 hrs agoभारत की जीत के बीच संजू सैमसन के नाम जुड़ा अनचाहा रिकॉर्ड
3 hrs agoIND vs NZ: तीसरे T20I से कट सकता है इन 2 खिलाड़ियों का पत्ता
3 hrs agoवैभव सूर्यवंशी का अनोखा रिकॉर्ड टूटा, T20I में पहली बार हुआ ऐसा
4 hrs agoभारत का ऐतिहासिक कारनामा, 200 टी-20 मैच जीतने वाली बनी दुनिया की पहली टीम
4 hrs agoपीवी सिंधू का बड़ा धमाका, पहली बार फ्रेंच ओपन के फाइनल में बनाई जगह
5 hrs agoWWE WrestleMania 43 के मेन इवेंट में इस दिन हो सकता है रोमन का मैच
5 hrs agoIND vs NZ: टीम इंडिया को नमन धीर के रूप में मिल गया मैच फिनिशर
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines