Faf du Plessis: आईपीएल 2025 ऑक्शन में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने अपने कप्तान फाफ डु प्लेसिस पर बोली नहीं लगाई। उनका बेस प्राइस 2 करोड़ रुपये था। फाफ को दिल्ली ने अपने दल का हिस्सा बना लिया। हालांकि फाफ डु प्लेसिस को आरसीबी ने अपने दल में क्यों नहीं शामिल किया। अब फ्रेंचाइजी ने इसकी असली वजह बताई है।
आरसीबी ने बताई असली वजह
फाफ डु प्लेसिस ने साल 2022 से लेकर साल 2024 तक आरसीबी की कप्तानी संभाली। लेकिन आईपीएल 2025 के लिए आरसीबी ने ना तो इस खिलाड़ी को रिटेन किया और ना ही फाफ को ऑक्शन के जरिए अपने दल का हिस्सा बनाया। अब फाफ को लेकर आरसीबी के डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट एमओ बोबट ने एक वीडियो जारी करते हुए फाफ को टीम में शामिल न करने की असली वजह बताई है।
उन्होंने कहा कि फाफ डु प्लेसिस की उम्र एक बड़ा कारण रही। वहीं दिनेश कार्तिक ने भी फाफ डु प्लेसिस पर बात की और कहा कि हम एक ऐसा ओपनर चाहते थे कि जो पहले ओवर में अच्छे स्ट्राइक रेट के साथ रन बनाए। खासकर शुरुआती 6 गेंदों में। उन्होंने कहा कि हम एक विदेशी ओपनर चाहते हैं, क्योंकि जिस दिन वो अपने बल्ले से रन बनाएंगे, वे 60, 50, और 40 गेंदों में शतक बना देंगे। फिल साल्ट और जोस बटलर ने ऐसा कई बार किया है। बता दें कि इस बार आरसीबी ने फाफ की जगह पर फिल साल्ट को अपने दल में चुना है।
आरसीबी के मैनेजमेंट ने अपने जवाब से साफ कर दिया कि फाफ को न चुनने की असली वजह उनकी बढ़ती उम्र और शुरुआती ओवर में धीमे स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करना रही।
आईपीएल 2024 में कैसा रहा फाफ का स्ट्राइक रेट?
आईपीएल 2024 में फाफ डु प्लेसिस ने 15 मैचों में 29.20 की औसत के साथ 438 रन बनाए थे। इस दौरान फाफ ने 161.62 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की। हालांकि पिछले सीजन फाफ, पावर प्ले में तेज स्ट्राइक रेट के साथ बल्लेबाजी करने में विफल रहे थे। अब तक खेले गए 145 आईपीएल मैच में उन्होंने 35.99 की औसत के साथ 4571 रनों को अपने नाम किया है। हालांकि अब वह दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेलेंगे। आरसीबी से पहले फाफ चेन्नई सुपर किंग्स और राइजिंग पुणे सुपर जायंट्स का भी प्रतिनिधित्व कर चुके हैं।
यह भी पढ़ें: IND vs AUS: सिराज-हेड विवाद में कूदे हरभजन सिंह, आईसीसी पर ही खड़े कर दिए सवाल
संबंधित खबरें
दूसरे T20I में हार के बाद टीम इंडिया से बाहर हो सकते हैं ये 2 खिलाड़ी
52 mins agoकब और कहां खेला जाएगा भारत-वेस्टइंडीज के बीच तीसरा T20I मैच? देखें शेड्यूल
1 hr ago'गेंदबाजों के करियर...', भारत की हार के बाद पिच पर भड़के गौतम गंभीर
1 hr agoIPL: BCCI ने बुलाई फ्रेंचाइजी मालिकों की मीटिंग, 20वें सीजन पर होगा मंथन
1 hr agoSmackDown रिजल्ट्स: WWE को अचानक मिले नए चैंपियंस, मेन इवेंट में मची तबाही
2 hrs ago501 रन, 33 छक्के... IND vs WI दूसरे T20I में बने 10 बड़े रिकॉर्ड
2 hrs agoसंजू सैमसन के 82 रन के बाद वैभव सूर्यवंशी की प्लेइंग 11 में वापसी मुश्किल
3 hrs agoटीम में नहीं गिल, फिर भी जीत के बाद शाई होप ने क्यों साधा निशाना? जानें वजह
3 hrs ago250 रन का बचाव करने से चूकी टीम इंडिया, गंभीर-अय्यर ने हार पर दिया बयान
4 hrs agoरोहित-विराट फैंस के लिए बड़ी खबर, IND vs SL मैच दिल्ली से अहमदाबाद शिफ्ट
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines