प्रीति जिंटा ने क्यों मांगी फैंस से माफी? सोशल मीडिया पर पोस्ट हुआ वायरल

Preity Zinta: प्रीति जिंटा ने आईपीएल 2025 के बीच फैंस से माफी मांगी है। उन्होंने सोशल मीडिया पर लंबा चौड़ा नोट्स लिखा है।

IPL 2025 - 2025-05-11T175245.455

Preity Zinta: भारत-पाकिस्तान के बीच सीमा पर बढ़ते तनाव के कारण आईपीएल 2025 को एक हफ्ते के लिए रोक दिया गया है। इसी वजह से धर्मशाला में पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच चल रहा मैच भी बीच में ही रोकना पड़ा। मैच के दौरान आईपीएल चेयरमैन अरुण धूमल और पंजाब किंग्स की मालिक प्रीति जिंटा ने स्टेडियम में मौजूद दर्शकों से शांति बनाए रखने और आराम से बाहर निकलने की अपील की थी। उन्होंने अपनी पोस्ट साझा करते हुए माफी भी मांगी है।

विज्ञापन

प्रीति ने क्यों मांगी माफी?

अब प्रीति जिंटा ने इस घटना को लेकर सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर की है। उन्होंने बताया कि वह अब घर लौट आई हैं और पिछले कुछ दिनों की अफरा-तफरी के बाद राहत महसूस कर रही हैं।

विज्ञापन

अपने पोस्ट में उन्होंने धर्मशाला स्टेडियम में मौजूद दर्शकों का धन्यवाद करते हुए लिखा कि धन्यवाद कि आप सभी ने घबराहट नहीं दिखाई और कोई भगदड़ नहीं मचाई। माफ कीजिए कि मैंने तस्वीरें खिंचवाने से मना किया, लेकिन उस समय सबसे ज़रूरी था कि सभी लोग सुरक्षित रहें। आपकी समझदारी के लिए शुक्रिया।

विज्ञापन

पंजाब- दिल्ली का मैच बीच में ही रोकना पड़ा

हिमाचल प्रदेश क्रिकेट संघ स्टेडियम की दर्शक क्षमता लगभग 23,000 है। गुरुवार को जब स्टेडियम खाली कराया गया, उस समय यह करीब 80 प्रतिशत भरा हुआ था। भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते सैन्य तनाव के चलते शुक्रवार को आईपीएल को अनिश्चित समय के लिए रोक दिया गया।

बीसीसीआई के एक अधिकारी ने कहा कि देश के हालात को देखते हुए टूर्नामेंट को आगे बढ़ाना सही नहीं होगा। पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के खिलाड़ी और सपोर्ट स्टाफ को धर्मशाला से सुरक्षित तरीके से बाहर निकाला गया। उन्हें कड़ी सुरक्षा के बीच होशियारपुर होते हुए जालंधर रेलवे स्टेशन ले जाया गया। इसके बाद दोनों टीमें शुक्रवार रात वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन से नई दिल्ली पहुंच गईं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ