हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

एक और हार की ज़िल्लत से बचने के लिए पाकिस्तान ने किया मैच का बायकॉट? जानें क्या हो सकती है असली वजह

Pakistan India Match boycott Reason: पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ टी-20 वर्ल्ड कप में खेलने से मना कर दिया है. आगामी टी-20 वर्ल्ड कप में दोनों देशों की भिड़ंत नहीं होगी. इसके पीछे क्या कारण हो सकता है. आइए जानते हैं?

विज्ञापन
पाकिस्तान क्रिकेट टीम

Pakistan India Match boycott Reason: पाकिस्तान ने टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत के खिलाफ खेलने से मना कर दिया है. पाकिस्तान का ये फैसला क्रिकेट के गलियारों में चर्चा का विषय बना हुआ है. हर कोई पाकिस्तान के इस फैसले से हैरान है. अचानक भारत के खिलाफ खेलने से मना करना ये किसी को समझ में नहीं आ रहा है. क्योंकि पाकिस्तान ने ऑपरेशन सिंदूर के बाद भी एशिया कप 2025 में भारत के खिलाफ 3 मैच खेले थे. लेकिन क्या पाकिस्तान ने भारत की हालिया फॉर्म से डरकर ये फैसला लिया है? आइए जानते हैं.

ज़िल्लत से बचने के लिए पाकिस्तान ने किया मैच बॉयकॉट?

भारत ने एशिया कप 2025 में पाकिस्तान को फाइनल समेत खेले गए 3 मैच में हार का स्वाद चखाया था. भारत की हालिया टी-20 फॉर्म शानदार है. भारत ने घर पर हाल ही में खेली गई न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज में शानदार प्रदर्शन करते हुए 4-1 से सीरीज अपने नाम की थी. भारत के लगभग सभी खिलाड़ी शानदार फॉर्म में हैं. खास बात ये है कि सूर्यकुमार यादव की अगुवाई वाली भारतीय टीम ने उनकी कप्तानी में एक भी सीरीज नहीं गंवाई है.

ये भी पढ़ें: PAK vs AUS: बाबर आजम-सैम अयूब के धमाल के बाद मोहम्मद नावाज ने खोला पंजा, पाकिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया को 3-0 से किया क्लीन स्वीप

विज्ञापन

अभिषेक शर्मा और मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती आईसीसी टी-20 बैटिंग और बॉलिंग रैंकिंग में नंबर 1 पर हैं. इसके अलावा भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ लगभग सभी मैच में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी का परिचय दिया है. ऐसे में कहा जा सकता है कि पाकिस्तान एक और हार की जिल्लत से बचने के लिए भारत के खिलाफ न खेलने का फैसला किया है.

क्या कहते हैं हेड टू हेड आंकड़े?

भारत और पाकिस्तान के बीच हेड टू हेड रिकॉर्ड पर नजर डालें तो भारतीय टीम पाकिस्तान से कहीं आगे है. भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ खेले गए 16 टी-20 मैच में 13 मुकाबले जीते हैं, जबकि पाकिस्तान ने 3 मैच जीते हैं.

विज्ञापन
विवरणआंकड़े
कुल मैच16
भारत जीता13
पाकिस्तान जीता3
टाई / कोई परिणाम नहीं1 (भारत बॉल-आउट में जीता)
उच्चतम स्कोर (भारत)192/5
उच्चतम स्कोर (पाकिस्तान)182/5
न्यूनतम स्कोर (भारत)85/5
न्यूनतम स्कोर (पाकिस्तान)83

ये भी पढ़ें: देवदत्त पडिक्कल के दमदार शतक से हारा पंजाब, टी-20 स्टाइल में कर्नाटक ने चेज किया 250 रन 

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola