हरभजन सिंह ने एस श्रीसंत को क्यों जड़ा था थप्पड़? फिरकी गेंदबाज को मिली थी कड़ी सजा

Harbhajan Singh: हरभजन सिंह ने साल 2008 में एस श्रीसंत को थप्पड़ जड़ दिया था। इस थप्पड़ कांड के पीछे की वजह क्या थी? इसके बाद भज्जी को क्या सजा सुनाई गई थी? आइए जानते हैं।

cricket News - 2025-09-01T163101.927
विज्ञापन

Harbhajan Singh: आईपीएल 2008 में हरभजन सिंह ने एस श्रीसंत को थप्पड़ मारा था। ये विवाद सालों से क्रिकेट फैंस के दिमाग में जिंदा है। हालांकि कुछ दिन पहले तक थप्पड़ कांड का वीडियो जारी नहीं हुआ था। लेकिन आईपीएल के पूर्व चेयरमैन ललित मोदी ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से थप्पड़ कांड का वीडियो जारी कर दिया, जिसके बाद ये विवाद एक बार फिर से चर्चा में आ गया। हालांकि हरभजन सिंह ने आखिरकार श्रीसंत को थप्पड़ क्यों मारा था? इस कांड के बाद भज्जी को क्या सजा मिली थी। आइए इन सवालों का जवाब जानते हैं।

हरभजन ने क्यों जड़ा था थप्पड़?

आईपीएल 2008 में मुंबई इंडियंस बनाम पंजाब किंग्स के बीच मुकाबला खेला गया था। इस मैच में मुंबई की कप्तानी हरभजन सिंह संभाल रहे थे। उन्होंने मैच के बाद एस श्रीसंत को थप्पड़ जड़ दिया था। दरअसल, मुंबई को इस मैच में हार का सामना करना पड़ा था। वहीं श्रीसंत ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 2 विकेट भी झटके थे। श्रीसंत इस मैच में खूब एग्रेशन दिखा रहे थे और शायद हरभजन को ये बात पसंद नहीं आई। ऐसे में हरभजन ने मैच के बाद श्रीसंत को तमाचा जड़ दिया।

Advertisment

हरभजन सिंह को मिली थी सजा

थप्पड़ कांड के बाद हरभजन सिंह को आईपीएल की ओर से तगड़ी सजा मिली थी। भज्जी को इस कांड के बाद पूरे सीजन से बैन कर दिया गया था। इस वजह से वह साल 2008 में केवल 3 मुकाबले ही खेल पाए थे। इसके अलावा भज्जी को साल 2008 के लिए कोई सैलरी भी नहीं दी गई थी। हालांकि भज्जी इस कांड के बाद कई बार माफी भी मांग चुके हैं।

बीसीसीआई ने भी दिया था झटका

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने भी इस मामले पर भज्जी को झटका दिया था। बीसीसीआई की अनुशासन समिति ने हरभजन सिंह को नियम 3.2.1 के तहत दोषी पाया था। उनपर पांच वनडे मैचों का बैन लगाया गया था। साथ ही उन्हें वॉर्निंग भी मिली कि वो अगर, भविष्य में ऐसी हरकत करते हैं तो उनपर आजीवन बैन भी लगाया जा सकता है।

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ