India vs Australia: भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेली जा रही बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी का दूसरा मुकाबला 6 दिसंबर से एडिलेड में खेल रही है। भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। टीम इंडिया ने अपनी प्लेइंग इलेवन में 3 बड़े बदलाव किए हैं। आर अश्विन समेत रोहित शर्मा और शुभमन गिल की वापसी हुई है। वहीं दूसरी ओर ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम इस मैच में ब्लैक पट्टी बांधकर उतरी है। ऐसे में आइए जानते हैं, क्या है इसके पीछे की वजह।
ब्लैक पट्टी बांधकर उतरी ऑस्ट्रेलिया टीम
दरअसल इस मैच में जब ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी डे नाइट टेस्ट मैच खेलने के लिए एडिलेड के मैदान पर उतरे, तब सभी खिलाड़ियों ने अपनी बांह पर काली पट्टी बांधी हुई थी। बता दें कि 10 साल पहले साल 2014 में ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी फिल ह्यूज शेफील्ड टूर्नामेंट खेल रहे थे। इस दौरान सीन एबट की एक बाउंसर ने ह्यूज की जान ले ली थी। अब क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने ह्यूज की 10वीं बरसी पर कई कार्यक्रम आयोजित कराने का फैसला किया है। जिसमें उन्हें श्रद्धांजलि दी जा रही है। यही वजह है कि कंगारुओं की सेना भी एडिलेड में अपने दिवंगत खिलाड़ी के सम्मान में काली पट्टी बांधकर उतरी है और उन्हें याद कर रही है।
भारत को पहली ही गेंद पर झटका
भारत को दूसरे टेस्ट मैच में अच्छी शुरुआत नहीं मिल सकी। पहली ही गेंद पर मिचेल स्टार्क ने यशस्वी जायसवाल को गोल्डन डक पर चलता किया। स्टार्क की गेंद को जायसवाल समझ नहीं सके और एल्बीडब्ल्यू आउट हो गए। जायसवाल के बाद केएल राहुल को भी जीवनदान मिला। 7वें ओवर की गेंद पर राहुल कैच आउट हो गए थे। लेकिन अंपायर ने इस गेंद को नो बॉल करार दिया। खबर लिखे जाने तक शुभमन गिल और केएल राहुल बल्लेबाजी कर रहे हैं।
भारत की प्लेइंग इलेवन
यशस्वी जयसवाल, केएल राहुल, शुभमन गिल, विराट कोहली, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रोहित शर्मा (कप्तान), नितीश रेड्डी, रविचंद्रन अश्विन, हर्षित राणा, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज
ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग इलेवन
उस्मान ख्वाजा, नाथन मैकस्वीनी, मार्नस लाबुशेन, स्टीवन स्मिथ, ट्रेविस हेड, मिचेल मार्श, एलेक्स कैरी (विकेट कीपर), पैट कमिंस (कप्तान), मिचेल स्टार्क, नाथन लियोन, स्कॉट बोलैंड।
यह भी पढ़ें: Junior Asia Cup 2024: फाइनल में भारत ने पाकिस्तान को रौंदा, खिताब की हैट्रिक जमाकर दिखाया दबदबा
संबंधित खबरें
मुंबई इंडियंस के ये 4 पूर्व खिलाड़ी बने IPL टीमों के हेड कोच
1 hr agoरिंकू सिंह को भारत की टेस्ट टीम में देखना चाहते हैं यूपी के हेड कोच
2 hrs agoप्रेमा रावत ने रचा इतिहास, सबसे तेज अर्धशतक ठोककर बनाया नया रिकॉर्ड
2 hrs agoन्यूजीलैंड में इतिहास रचने की दहलीज पर शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर
2 hrs agoसरफराज खान का भारतीय टीम से लगातार नजरअंदाज होने पर छलका दर्द
3 hrs agoIPL ऑक्शन में दिख सकते हैं मोहम्मद आमिर, APL के लिए भी भरा नाम
4 hrs agoरोहित या विराट, कौन ठोकेगा NZ में सबसे ज्यादा शतक? पुजारा की भविष्यवाणी
4 hrs agoIPL 2027 की रिटेंशन लिस्ट सौंपने की डेट 2 दिन और बढ़ी
4 hrs agoरणजी ट्रॉफी में हर्ष दुबे का ऐतिहासिक कारनामा, एक पारी में झटके 9 विकेट
5 hrs agoपहले वनडे में नीतीश कुमार रेड्डी का होने वाला है असली टेस्ट
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines