हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

Mohammed Shami का इस बड़े टूनामेंट में खेलना घाटे का सौदा, इस तरह समझिए

Mohammed Shami: भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने चोट के बाद जोरदार वापसी करते हुए बंगाल के लिए रणजी ट्रॉफी में धमाल मचाया। शमी अब सैय्यद मुश्ताक अली ट्रॉफी में खेलते नजर आएंगे।

विज्ञापन
Mohammed Shami

Mohammed Shami: भारत के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने इस साल रणजी ट्रॉफी के साथ प्रतिस्पर्धी क्रिकेट में लगभग एक साल के बाद वापसी की। उनको लेकर उम्मीद की जा रही थी कि उन्हें बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के लिए टीम इंडिया में जगह मिलेगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। टीम मैनेजमेंट ने उनको लेकर कोई जल्दबाजी नहीं दिखाई है और उन्हें कुछ और घरेलू मैच खेलने की सलाह दी है। सिलेक्टर्स के इस फैसले के बाद उन्हें शनिवार से शुरू होने वाली सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के लिए बंगाल टीम में चुना गया है। हालांकि उन्हें इस टूर्नामेंट में खेलने से ज्यादा फायदा नहीं होगा।

ऐसा हम इसलिए बोल रहे हैं क्योंकि शमी का मौजूदा समय में ज्यादा मैच खेलना और ज्यादा से ज्यादा ओवर डालना बेहतर होता, जिससे वो 100 प्रतिशत फिटनेस के करीब पहुंचते। लेकिन सैय्यद मुश्ताक अली ट्रॉफी में खेलने का मतलब है कि वो एक मैच में अधिकतम चार ओवर ही डाल पाएंगे। शमी को पूरी तरह फिट होने के लिए इस समय रेड-बॉल क्रिकेट या कम से कम 50 ओवर की क्रिकेट खेलने की जरूरत है।

यह भी पढ़ें: भारतीय इतिहास का वो काला दिन आज, जब क्रिकेट के मैदान पर टूटा था 140 करोड़ लोगों का दिल

बॉर्डर-गावस्कर सीरीज में बिजी है टीम इंडिया

भारत के पास फिलहाल खेल के सबसे छोटे फॉर्मेट में कोई असाइनमेंट नहीं है। टीम इस समय ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में बिजी है, जिसका आगाज 22 नवंबर से हो रहा है। टीम को इसके बाद अगली साल आईसीसी चैम्पियंस ट्रॉफी खेलनी है।

शानदार रही शमी की वापसी

शमी ने एक साल के गैप के बाद प्रतिस्पर्धी क्रिकेट में जोरदार वापसी करते हुए मध्य प्रदेश के खिलाफ रणजी मुकाबले में बंगाल की ओर से प्रभावशाली प्रदर्शन किया और सात विकेट चटकाकर अपनी टीम को सीजन की पहली जीत दिलाई। उनकी इस वापसी ने कई लोगों को यह विश्वास दिलाया कि वो ऑस्ट्रेलिया जाने और बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में भारत के लिए खेलने के लिए तैयार हैं। शमी ने आखिरी बार वनडे वर्ल्ड कप 2023 के फाइनल में खेला था, जिसके बाद उनकी चोट उभरकर सामने आई थी।

यह भी पढ़ें: IND W vs AUS W: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, जानें किन्हें मिला मौका

 

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें