हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

भारत-पाकिस्तान मैच से पहले वसीम अकरम ने किसे किया सावधान? पूर्व दिग्गज ने दिया अहम सुझाव

India vs Pakistan: भारत और पाकिस्तान के बीच 14 सितंबर को मुकाबला खेला जाएगा। इस मैच के लिए वसीम अकरम ने खास सुझाव दिया है।

विज्ञापन

India vs Pakistan: एशिया कप 2025 9 सितंबर से शुरू होने जा रहा है। भारतीय टीम अपने अभियान की शुरुआत 10 सितंबर को करेगी, जहां उसका सामना यूएई से होगा। इसके बाद 14 सितंबर को भारत और पाकिस्तान का महामुकाबला खेला जाएगा। जिसका इंतजार बेसब्री के साथ किया जा रहा है। इस मैच से पहले पाकिस्तान के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी वसीम अकरम ने बड़ा बयान दिया है।

वसीम अकरम ने क्या कहा?

भारत-पाकिस्तान मैच से पहले वसीम अकरम ने दोनों देश के खिलाड़ियों और फैंस को काबू में रहने के लिए कहा है। टेलिकॉम एशिया से बात करते हुए अकरम ने कहा कि मुझे यकीन है कि ये मैच भी भारत-पाकिस्तान के बाकी मैचों की तरह ही मनोरंजक होंगे। लेकिन मुझे उम्मीद है कि खिलाड़ी और प्रशंसक दोनों ही अनुशासित रहेंगे और अपनी सीमा नहीं लांघेंगे। भारत और पाकिस्तान के बीच मैचों को दुनिया भर में अरबों लोग देखते हैं। अगर भारतीय देशभक्त हैं और अपनी टीम की जीत चाहते हैं, तो पाकिस्तानी प्रशंसक भी यही चाहते हैं। भारत हाल ही में बेहतर फॉर्म में है और प्रबल दावेदार के रूप में शुरुआत करेगा, लेकिन जो टीम उस दिन दबाव को सबसे अच्छे से संभालेगी, वही जीतेगी। फैंस में अनुशासन दिखना चाहिए।

भारत-पाकिस्तान के बीच महामुकाबला

भारत और पाकिस्तान के बीच आखिरी मुकाबला चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में खेला गया था। इस मैच को भारतीय टीम ने जीता था। एशिया कप 2025 टी-20 फॉर्मेट में खेला जाएगा। हेड टू हेड मुकाबले की बात करें तो दोनों देशों के बीच अब तक 13 टी-20 मैच खेले गए हैं। भारत ने 10 मैच जीते हैं, जबकि पाकिस्तान ने 3 मुकाबला अपने नाम किया है।

विज्ञापन

एशिया कप 2025 के लिए भारतीय टीम का स्क्वाड

सूर्य कुमार यादव (कप्तान), शुभमन गिल (उपकप्तान), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव, संजू सैमसन (विकेटकीपर), हर्षित राणा, रिंकू सिंह

स्टैंडबाय खिलाड़ी: यशस्वी जयसवाल, प्रसिद्ध कृष्णा, वाशिंगटन सुंदर, रियान पराग और ध्रुव जुरेल।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola