2026 FIFA World Cup: फीफा वर्ल्ड कप 2026 का सफल समापन हो गया है. फाइनल में स्पेन ने अर्जेंटीना को 1-0 से हराया. स्पेन ने मुकाबले में जबरदस्त प्रदर्शन किया. अर्जेंटीना की टीम दबाव में दिखी. लियोनेल मेसी भी इस बार ज्यादा कुछ नहीं कर पाए. इस हार से उनका दिल जरूर टूटा होगा. खैर अवॉर्ड्स जीतने के मामले में स्पेन की टीम सबसे आगे रही. आइए आपको बताते हैं कि टूर्नामेंट में किस खिलाड़ी ने कौन सा अवॉर्ड जीता.
फीफा वर्ल्ड कप 2026 में सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ी
फ्रांस के दिग्गज खिलाड़ी किलियन एम्बाप्पे 10 गोल करके सबसे ज्यादा गोल करने वालों की लिस्ट में टॉप पर हैं. उन्हें गोल्डन बूट मिला. एम्बाप्पे ने लगातार दूसरी बार गोल्डन बूट जीता है. उन्होंने लियोनेल मेसी को पीछे छोड़ा. मेसी फाइनल मुकाबले में कोई गोल नहीं कर पाए. वो 8 गोल के साथ दूसरे नंबर पर रहे. वहीं तीसरे नंबर पर इंग्लैंड के जूड बेलिंघम रहे, जिन्होंने 7 गोल किए. चौथे नंबर पर नॉर्वे के एरलिंग हालैंड (7 गोल) और पांचवें नंबर पर फ्रांस के उस्मान डेम्बेले (6 गोल) रहे.
ये भी पढ़ें:- FIFA World Cup के फाइनल में हार के बाद फूट-फूटकर रोए लियोनेल मेसी, ‘आखिरी’ मैच में अधूरा रह गया सपना!
फीफा वर्ल्ड कप 2026 के अन्य अवॉर्ड्स
इस बार के गोल्डन ग्लव विजेता स्पेन के उनाई सिमोन रहे. उन्होंने पूरे टूर्नामेंट में जबरदस्त प्रदर्शन किया. स्पेन की जीत में उनका बहुत अहम रोल रहा. वहीं गोल्डन बॉल स्पेन के रोड्री ने हासिल किया. टूर्नामेंट के युवा खिलाड़ी का अवॉर्ड स्पेन के पाउ कुबारसी को मिला. लियोनेल मेसी ने इस बार अर्जेंटीना को अपने तगड़े प्रदर्शन से फाइनल में पहुंचाया. फाइनल में वो कुछ खास नहीं कर पाए. स्पेन की तरफ से फेरान टोरेस ने 106वें मिनट में गोल करके अर्जेंटीना के चैंपियन बनने के सपने को तोड़ दिया. मेसी इस बार खाली हाथ लौटे हैं. उन्हें कोई भी अवॉर्ड नहीं मिला.
ये भी पढ़ें: इतिहास रचने से चूके लियोनेल मेसी! एम्बाप्पे ने गोल्डन बूट जीतकर मारी बाजी, देखें टॉप-5 स्कोरर्स की लिस्ट
संबंधित खबरें
जेल से जमानत के बाद शतक जड़ते ही छलके अभिषेक पोरेल के आंसू, बयां किया दर्द
1 hr agoWPL 2027 से पहले MI ने किया ट्रेड, अमेरिकी गेंदबाज टीम में शामिल
2 hrs ago'बैठे रहिए...', वैभव सूर्यवंशी ने दिए प्लेइंग 11 में वापसी के संकेत
3 hrs agoवैभव को बाहर रखने के लिए संजू उठा रहे ये कदम, अश्विन ने दिया बड़ा बयान
10 hrs agoअगरकर की विदाई के बाद इन खिलाड़ियों की हो सकती टीम इंडिया में वापसी
11 hrs agoपृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की लव स्टोरी में नया ट्विस्ट
12 hrs agoहैदराबाद में चौके-छक्कों की होगी बरसात या गेंदबाज बिगाड़ेंगे खेल?
13 hrs agoIND vs WI: टीम इंडिया के इन 3 खिलाड़ियों पर है अच्छा प्रदर्शन करने का दबाव
13 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे से पहले भारत को लगा तगड़ा झटका, ऋषभ पंत चोट के कारण बाहर
14 hrs agoउमेश यादव ने रणजी ट्रॉफी में किया धमाकेदार कमबैक
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines