AFG vs AUS CT 2025: चैंपियंस ट्रॉफी का ग्रुप-बी बेहद रोमांचक हो चला है। इंग्लैंड पर मिली जीत ने अफगानिस्तान के लिए भी सेमीफाइनल के रास्ते खोल दिए हैं। इस कड़ी में शुक्रवार को लाहौर के मैदान पर अफगानिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के बीच अहम मुकाबला खेला जाना है। अफगानिस्तान अगर कंगारुओं को भी सरप्राइज करने में सफल रही, तो टीम आसानी से अंतिम चार का टिकट हासिल कर लेगी। वहीं, अफगानिस्तान पर मिली जीत से कंगारू टीम का भी सेमीफाइनल में पहुंचना तय हो जाएगा। मगर लाहौर में मौसम बेईमान होने वाला है और इस मैच पर बारिश का साया मंडरा रहा है। अब अगर गद्दाफी स्टेडिमय में जीत इंद्र देव की हुई, तो फिर किसे मिलेगा सेमीफाइनल का टिकट? आइए आपको विस्तार से समझाते हैं।
बारिश बनी विलेन तो किसे मिलेगे सेमीफाइनल का टिकट?
अफगानिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के बीच होने वाले मैच में बारिश का खतरा मंडर रहा है। लाहौर में बरसात होने के चांस 71 प्रतिशत हैं और करीब दो घंटे झमाझम बारिश हो सकती है। ऐसे में अगर यह अहम मुकाबला अगर बारिश की भेंट चढ़ता है, तो कंगारू टीम की मौज हो जाएगी। दोनों टीमों को एक-एक पॉइंट मिलेगा और इस स्थिति में 4 पॉइंट के साथ ऑस्ट्रेलिया सेमीफाइनल में पहुंच जाएगी। वहीं, अफगानिस्तान को इसके बाद साउथ अफ्रीका बनाम इंग्लैंड मैच के नतीजे पर भी निर्भर रहना होगा। बारिश होने पर अफगानिस्तान को एक पॉइंट मिलेगा और उसके कुल 3 पॉइंट हो जाएंगे। अफगानिस्तान को पहले मैच में साउथ अफ्रीका के हाथों करारी हार झेलनी पड़ी थी।
साउथ अफ्रीका की जीत से बिगड़ेगा अफगानिस्तान का काम
अब अगर अफगानिस्तान और साउथ अफ्रीका का मैच बारिश की भेंट चढ़ता है, तो साउथ अफ्रीका बनाम इंग्लैंड मुकाबला सबसे अहम हो जाएगा। साउथ अफ्रीका अगर इंग्लैंड के खिलाफ जीत दर्ज करने में सफल रहती है, तो प्रोटियाज टीम सेमीफाइनल का टिकट हासिल कर लेगी। हालांकि, अगर इंग्लैंड साउथ अफ्रीका को पटखनी दे देती है, तो मामला फंस जाएगा। मगर अफगानिस्तान को इस स्थिति में यह दुआ भी मांगनी होगी कि इंग्लिश टीम साउथ अफ्रीका को बड़े अंतर से रौंद डाले। साउथ अफ्रीका अगर कम अंतर से हारती है, तो वह बेहतर नेट रनरेट होने की वजह से सेमीफाइनल में पहुंच जाएगी।
संबंधित खबरें
PM मोदी ने इशारों ही इशारों में की वैभव सूर्यवंशी की तारीफ
3 hrs ago'रील के चक्कर में ठुक जाओगे...' वैभव सूर्यवंशी ने पैपराजी को दी चेतावनी
4 hrs agoIND vs NZ: भारतीय टेस्ट टीम सिलेक्शन पर आए 4 अपडेट
4 hrs agoIND vs WI: लगातार चौथी टी20 हार से भड़के आकाश चोपड़ा
5 hrs agoपूनम राउत ने इंटरनेशनल क्रिकेट को कहा अलविदा
5 hrs agoबेंगलुरु में कैसा रहा है भारत-वेस्टइंडीज का टी20I रिकॉर्ड? देखें आंकड़ें
5 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज से पहले टीम इंडिया की बढ़ी चिंता
6 hrs ago5वें टी20I में वैभव को मिलेगा मौका? ऐसी हो सकती है भारत की प्लेइंग 11
6 hrs agoश्रेयस अय्यर के माथे लगेगा एक और 'कलंक'? वेस्टइंडीज रच सकती है इतिहास
7 hrs agoT20I में 2000 छक्के लगाने वाली दुनिया की दूसरी टीम बनी इंडिया
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines