IPL 2025 में रोहित शर्मा के साथ कौन करेगा ओपनिंग? सामने आए 2 बड़े नाम

Rohit Sharma: आईपीएल 2025 में रोहित शर्मा के साथ ओपनिंग कौन करेगा? 2 खिलाड़ियों का नाम सबसे आगे आ रहा है।

IPL 2025 (9)
विज्ञापन

Rohit Sharma: आईपीएल 2025 के लिए सभी खिलाड़ियों पर बोली लग चुकी है। सभी 10 टीमों ने अपनी सेना तैयार कर ली है। मुंबई इंडियंस ने अपने लगभग सभी मुख्य खिलाड़ियों को रिटेन कर लिया था। जिसमें रोहित शर्मा के अलावा हार्दिक पांड्या, सूर्यकुमार यादव, जसप्रीत बुमराह और तिलक वर्मा शामिल थे। इसके अलावा मुंबई ने आईपीएल ऑक्शन में कई स्टार खिलाड़ियों पर बोली लगाई। लेकिन सवाल ये है कि रोहित के साथ ओपनिंग कौन करेगा। क्योंकि ईशान किशन को इस बार मुंबई ने रिटेन के अलावा ऑक्शन में भी नहीं खरीदा है।

रोहित शर्मा के साथ कौन करेगा ओपनिंग?

विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन ने रोहित शर्मा के साथ कई सालों तक ओपन किया है। लेकिन ईशान अब मुंबई का हिस्सा नहीं रहे। उन्हें पंजाब किंग्स ने अपने दल में शामिल कर लिया है। ऐसे में रोहित के साथ ओपनिंग करने के लिए 2 खिलाड़ियों का नाम सामने आ रहा है। इन 2 खिलाड़ियों में तिलक वर्मा और विल जैक्स का नाम शामिल है।

विज्ञापन

तिलक वर्मा फिलहाल शानदार फॉर्म में हैं और उन्होंने हाल ही में साउथ अफ्रीका के खिलाफ लगातार 2 शतक जमाया था। उन्होंने नंबर 3 पर बल्लेबाजी करते हुए ये शतक जमाया था। खास बात ये है कि तिलक ने नई गेंद का सामना करते हुए ये कारनामा किया था। ऐसे में वह रोहित के साथ मुंबई के लिए ओपन कर सकते हैं। तिलक मुंबई के लिए राइट और लेफ्ट हैंड कॉम्बिनेशन की भी कमी पूरी कर सकते हैं।

वहीं दूसरा सबसे बड़ा नाम विल जैक्स का आता है। पिछले सीजन इस बल्लेबाज ने आरसीबी के लिए शानदार प्रदर्शन किया था। हालांकि आरसीबी ने इस खिलाड़ी को ऑक्शन में नहीं खरीदा। ऐसे में विल जैक्स भी रोहित शर्मा के साथ ओपन करते हुए नजर आ सकते हैं। आरसीबी के लिए जैक्स बतौर सलामी बल्लेबाज शतक भी जमा चुके हैं। वहीं ऑक्शन में जैक्स को खरीदने के बाद टीम के मालिक आकाश अंबानी ने आरसीबी मैनेजमेंट का शुक्रिया भी अदा किया था। क्योंकि आरसीबी ने जैक्स पर आरटीएम कार्ड का इस्तेमाल नहीं किया था।

मुंबई की संभावित प्लेइंग इलेवन

रोहित शर्मा, विल जैक्स और तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या (कप्तान), मिचेल सेंटनर, दीपक चाहर, अल्लाह गजंफर, ट्रेंट बोल्ट और जसप्रीत बुमराह।

विज्ञापन

आईपीएल 2025 के लिए मुंबई इंडियंस का फुल स्क्वाड 

जसप्रीत बुमराह, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पंड्या, रोहित शर्मा, तिलक वर्मा, ट्रेंट बोल्ट, नमन धीर, रॉबिन मिंज, कर्ण शर्मा, रयान रिकेल्टन, दीपक चाहर, अल्लाह गजंफर, विल जैक्स, अश्विनी कुमार, मिशेल सेंटनर, रीस टॉपले, कृष्णन श्रीजीत , राज अंगद बावा, सत्यनारायण राजू, बेवॉन जैकब्स, अर्जुन तेंदुलकर।

विज्ञापन

 

 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ