KL Rahul: आईपीएल 2025 ऑक्शन के जरिए सभी टीमों ने खिलाड़ियों की खरीदारी कर ली है। लगभग 3 महीने बाद दुनिया की सबसे बड़ी लीग का आयोजन होने वाला है। सभी 10 टीमें इस बार बड़े बदलाव के साथ मैदान पर उतरने वाली हैं। कई टीमों के कप्तान भी बदले जाएंगे। इस बार फैंस की निगाहें दिल्ली कैपिटल्स पर भी रहने वाली हैं। लंबे अरसे बाद दिल्ली ऋषभ पंत की गैरमौजूदगी में खेलने के लिए उतरेगी। क्योंकि पंत अब एलएसजी का हिस्सा हैं।
वहीं दिल्ली कैपिटल्स ने केएल राहुल को ऑक्शन के जरिए 14 करोड़ रुपये में अपनी टीम का हिस्सा बनाया है। ऐसे में राहुल के साथ कौन खिलाड़ी दिल्ली के लिए ओपन करेगा। ये सवाल बड़ा है। हालांकि केएल राहुल के साथ ओपनिंग करने के लिए 3 खिलाड़ियों ने दावेदारी ठोकी है।
केएल राहुल करेंगे ओपन
माना जा रहा है कि दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी केएल राहुल करेंगे। क्योंकि उनके पास कप्तानी का अच्छा खासा अनुभव है। वह पंजाब किंग्स के अलावा लखनऊ सुपर जायंट्स की भी कप्तानी कर चुके हैं। ऐसे में पूरी संभावना है कि राहुल दिल्ली के नए कप्तान होंगे। लेकिन उनके साथ सलामी बल्लेबाज की भूमिका कौन निभाएगा। इसके लिए 3 खिलाड़ी रेस में हैं।
इन 3 खिलाड़ियों ने ठोकी दावेदारी
केएल के साथ इंग्लैंड के बल्लेबाज हैरी ब्रूक के अलावा ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज जैक फ्रेजर और साउथ अफ्रीका के पूर्व कप्तान फाफ डु प्लेसिस का नाम सामने आ रहा है।
इन तीनों खिलाड़ियों को दिल्ली ने अपने दल का हिस्सा बनाया है। तीनों ही खिलाड़ी टी-20 में सलामी बल्लेबाज की भूमिका निभाते हैं। ऐसे में इन 3 खिलाड़ियों में कौन केएल राहुल के साथ ओपन करेगा। ये टीम मैनेजमेंट आने वाले समय में तय करेगा।
बता दें कि फाफ डु प्लेसिस को ऑक्शन में दिल्ली ने 2 करोड़ रुपये में खरीदा है। जबकि जैक फ्रेजर पर दिल्ली ने 9 करोड़ रुपये खर्च कर आरटीएम कार्ड का इस्तेमाल किया था। वहीं हैरी ब्रूक को 6.25 करोड़ रुपये में टीम ने अपने साथ जोड़ा है। ये तीनों खिलाड़ी टी-20 में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं।
यह भी पढ़ें: IPL 2025: इन 5 खिलाड़ियों की मेगा ऑक्शन में खुली किस्मत, लेकिन मुश्किल ही मिलेगी प्लेइंग XI में जगह
संबंधित खबरें
मुंबई इंडियंस के ये 4 पूर्व खिलाड़ी बने IPL टीमों के हेड कोच
6 hrs agoरिंकू सिंह को भारत की टेस्ट टीम में देखना चाहते हैं यूपी के हेड कोच
6 hrs agoप्रेमा रावत ने रचा इतिहास, सबसे तेज अर्धशतक ठोककर बनाया नया रिकॉर्ड
6 hrs agoन्यूजीलैंड में इतिहास रचने की दहलीज पर शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर
7 hrs agoसरफराज खान का भारतीय टीम से लगातार नजरअंदाज होने पर छलका दर्द
8 hrs agoIPL ऑक्शन में दिख सकते हैं मोहम्मद आमिर, APL के लिए भी भरा नाम
8 hrs agoरोहित या विराट, कौन ठोकेगा NZ में सबसे ज्यादा शतक? पुजारा की भविष्यवाणी
9 hrs agoIPL 2027 की रिटेंशन लिस्ट सौंपने की डेट 2 दिन और बढ़ी
9 hrs agoरणजी ट्रॉफी में हर्ष दुबे का ऐतिहासिक कारनामा, एक पारी में झटके 9 विकेट
9 hrs agoपहले वनडे में नीतीश कुमार रेड्डी का होने वाला है असली टेस्ट
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines