Keacy Carty: इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज खेली जा रही है। दूसरा मुकाबला 1 जून को खेला जा रहा है। अब तक इस सीरीज में अगर किसी खिलाड़ी ने खासा प्रभावित किया है तो वह वेस्टइंडीज के धाकड़ बल्लेबाज केसी कार्टी हैं। जिन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे वनडे मैच में शानदार शतकीय पारी खेली। आखिरी 4 वनडे मैच में इस खिलाड़ी ने 3 शतक बनाकर दुनिया का ध्यान अपनी ओर खींचने पर मजबूर कर दिया। आइए जानते हैं कौन ये खिलाड़ी।
4 मैच में उड़ा दिया धुआं
28 साल के केसी कार्टी ने इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में भाग लेने से पहले आयरलैंड के खिलाफ अपने आखिरी 2 वनडे मैच में शतक जमाया था। इसके बाद उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ पहले मैच में 22 रन और दूसरे मैंच में 103 रनों की शानदार पारी खेलकर इंग्लैंड के बल्लेबाजों के होश उड़ा दिए। उन्होंने नंबर 3 पर बल्लेबाजी करते हुए 105 गेंदों में 103 रनों की शानदार पारी खेली, जिसमें 13 चौके शामिल हैं।
इससे पहले आयरलैंड के खिलाफ केसी कार्टी के बल्ले से 102 और 170 रनों की पारी निकली थी। यानी केसी अपने आखिरी 4 वनडे मैच में 3 ताबड़तोड़ शतक बना चुके हैं। वेस्टइंडीज के लिए लंबे अरसे बाद किसी बल्लेबाज ने लगातार धाकड़ बल्लेबाजी की है।
कौन हैं केसी कार्टी?
साल 1997 में जन्में केसी कार्टी ने वेस्टइंडीज के लिए साल 2022 में पहली बार प्रतिनिधित्व किया। अब तक खेले गए 5 टेस्ट मैच में केसी कार्टी ने 17.90 की औसत के साथ 179 रन बना पाए हैं। टेस्ट में वह खासा प्रभावित नहीं कर सके हैं। लेकिन वनडे में उन्होंने अब तक खेले गए 35 मैच में 48.14 की औसत के साथ 1300 रनों को अपने नाम किया है। इस दौरान उन्होंने 3 शतक और 5 अर्धशतक भी ठोके हैं।
संबंधित खबरें
पीएम मोदी के मुरीद हुए केविन पीटरसन, भारत को लेकर कही ये खास बात
4 mins agoहार्दिक पांड्या का टीम इंडिया को मिल गया रिप्लेसमेंट
7 mins agoन्यूजीलैंड ए के खिलाफ तीसरे अनऑफिशियल टेस्ट मैच में खेल सकते हैं ऋषभ पंत
14 mins ago‘संजू के साथ सूर्यवंशी को कराओ ओपनिंग’, आकाश चोपड़ा ने मैनेजमेंट को दी सलाह
55 mins agoIPL 2027 Mini Auction: कब और कहां होगी खिलाड़ियों की नीलामी? तारीख आई सामने
1 hr agoइंग्लैंड के गैरेथ बैटी बन सकते हैं CSK के अगले बल्लेबाजी कोच
1 hr agoउस्मान ख्वाजा को था मौत का डर, गंभीर बीमारी के बीच ऐसे बचाया अपना करियर
1 hr agoपाकिस्तान टीम से सैम अयूब की छुट्टी, खराब प्रदर्शन के बाद PCB का बड़ा फैसला
2 hrs agoवैभव सूर्यवंशी के बाद अब उनके भाई आशीर्वाद का जलवा, प्रैक्टिस मैच में 87 गे
2 hrs agoटेस्ट फॉर्मेट में भी अर्शदीप सिंह को मिल सकता है खेलने का मौका
2 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines