Who Is Vaibhav Suryavanshi’s Girlfriend: 14 साल के स्टार बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी का बल्ला इन दिनों खूब आग उगल रहा है और वह क्रिकेट की दुनिया में सनसनी बन चुके हैं. आईपीएल 2025 में धमाकेदार शतक जड़ने के बाद सुर्खियों में आए वैभव ने अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में ताबड़तोड़ शतक ठोककर तहलका मचा दिया है.
इतनी कम उम्र में वैभव अब तक कई बड़े टूर्नामेंट्स में सेंचुरी लगा चुके हैं और कई वर्ल्ड रिकॉर्ड्स भी अपने नाम किए हैं. ऐसे में फैंस उनके खेल के साथ-साथ उनकी पर्सनल लाइफ के बारे में भी जानना चाहते हैं. खासतौर पर यह कि वैभव की गर्लफ्रेंड कौन हैं? तो चलिए आपको वैभव की लव लाइफ की पूरी जानकारी देते हैं.
कौन हैं वैभव सूर्यवंशी की गर्लफ्रेंड?
वैभव सूर्यवंशी अपने तूफानी बल्लेबाजी के दम पर आज सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि पूरे क्रिकेट जगत के सुपरस्टार बन चुके हैं. जब कोई खिलाड़ी तेजी से पॉपुलर होता है, तो लोग उसकी निजी जिंदगी को लेकर भी सर्च करने लगते हैं. हालांकि, वैभव के बारे में ऐसी कोई जानाकरी नहीं है कि उनकी कोई गर्लफ्रेंड है. वैभव अभी सिर्फ 14 साल के हैं, इसलिए उनकी कोई गर्लफ्रेंड नहीं है और ना ही उनकी कोई रोमांटिक रिलेशनशिप के बारे में कोई जानकारी सामने आई है. फिलहाल उनका पूरा फोकस क्रिकेट और अपने खेल पर है.
ये भी पढ़ें- U19 वर्ल्ड कप 2026 की चैंपियन टीम को मिलेगी कितनी प्राइज मनी? सच्चाई जानकर हो जाएंगे हैरान
वैभव ने U19 वर्ल्ड कप के फाइनल में ठोका तूफानी शतक
अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में वैभव सूर्यवंशी ने अपने बल्ले से ऐसा तूफान मचाया कि हर कोई देखता रह गया. इंग्लैंड के खिलाफ इस खिताबी मुकाबले में वैभव की धमाकेदार बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 80 गेंदों में 175 रन ठोक दिए, जिसमें उन्होंने 15 चौके और 15 छक्के जड़े. इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 218 से भी ज्यादा का रहा. इसी के साथ वैभव अंडर-19 वर्ल्ड कप के फाइनल में सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. साथ ही उन्होंने फाइनल में सबसे तेज 150 रन बनाने का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया है.
ये भी पढ़ें- क्या साउथ अफ्रीका को है टी20 वर्ल्ड कप 2024 की हार का मलाल? 2 साल बाद प्रोटियाज कैप्टन ने सुनाया दिल का हाल
संबंधित खबरें
विराट कोहली ने रचा इतिहास, तोड़ा रिकी पोंटिंग का वर्ल्ड रिकॉर्ड
27 mins agoपंजाब किंग्स की टीम इन 5 खिलाड़ियों को कर सकती है रिलीज
1 hr agoटीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को उसके घर में 134 पर ढेर कर रचा इतिहास
1 hr agoगुरनूर बरार ने बरपाया कहर, एक ही ओवर में फिलिप्स और लैथम को किया ढेर
2 hrs agoमोहम्मद शमी के बाद ये 3 तेज गेंदबाज भी ले सकते हैं संन्यास का फैसला
3 hrs ago8 साल बाद 'सैंडपेपर कांड' पर उस्मान ख्वाजा का बड़ा खुलासा
3 hrs agoमोहम्मद शमी ने क्यों 6 नवंबर को किया टेस्ट से संन्यास का ऐलान?
4 hrs agoमोहम्मद शमी के संन्यास पर भावुक हुए भारतीय बॉलिंग कोच मोर्ने मोर्कल
4 hrs agoयशस्वी जायसवाल ने लगातार दूसरी पारी में जड़ा धमाकेदार शतक
5 hrs agoLIVE: इंडिया की आधी टीम लौटी पवेलियन, श्रेयस अय्यर भी हुए आउट
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines