Upendra Yadav: 30 जनवरी की सुबह की पहली किरण के साथ ही अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम के बाहर फैन्स का तांता लग गया। 12 साल बाद रणजी के रण में उतरने जा रहे विराट कोहली की एक झलक पाने के लिए फैन्स का हुजूम उमड़ पड़ा। फैन्स इतनी भारी तादाद में पहुंचे कि डीडीसीए को दो स्टैंड और खोलने पड़ गए। विराट मैदान पर फील्डिंग करने उतरे, लेकिन उन्हें बल्लेबाजी करने का चांस नहीं मिल सका। रेलवेज के 28 वर्षीय विकेटकीपर बल्लेबाज ने शानदार बैटिंग करते हुए विराट को बतौर बल्लेबाज मैदान पर उतरने नहीं दिया। उपेंद्र यादव ने कमाल की पारी तो खेली, लेकिन दिल्ली की जनता के लिए वो विलेन बन गए।
कोहली को नहीं करनी दी बल्लेबाजी!
दरअसल, टॉस जीतने के बाद पहले गेंदबाजी करने उतरी दिल्ली के गेंदबाजों ने धांसू प्रदर्शन किया। टीम के बॉलर्स ने रेलवेज की आधी टीम को सिर्फ 66 रन के स्कोर पर पवेलियन की राह दिखा दी। रेलवेज के गिरते हर विकेट के साथ अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में मौजूद फैन्स झूम रहे थे। हर किसी को लग रहा था कि रेलवेज की पूरी टीम जल्द ही ऑलआउट हो जाएगी। मगर दिल्ली के गेंदबाजों के सामने उपेंद्र यादव सीना तानकर खड़े रहे और उनको कर्ण शर्मा का भी अच्छा साथ मिला। उपेंद्र ने अपनी बल्लेबाजी से खूब धमाल मचाया और 177 गेंदों का सामना करते हुए 95 रन की दमदार पारी खेली।
उपेंद्र ने कर्ण के साथ मिलकर छठे विकेट के लिए शतकीय साझेदारी निभाई। विकेटकीपर बैटर ने 177 गेंदों का सामना करते हुए 95 रन की बेहतरीन पारी खेली। अपनी इस इनिंग के दौरान उपेंद्र ने 10 चौके और एक छक्का जमाया। उपेंद्र भले ही शतक से चूक गए, लेकिन उनकी बल्लेबाजी के चलते रेलवेज आखिरी सेशन तक लड़ाई लड़ने में सफल रही।
कौन हैं उपेंद्र यादव?
उपेंद्र यादव का जन्म उत्तर प्रदेश के कानपुर में साल 1996 में हुआ था। उपेंद्र ने घरेलू क्रिकेट में अपना डेब्यू उत्तर प्रदेश की तरफ से किया था। हालांकि, बाद में उन्होंने रेलवेज टीम का दामन थाम लिया था। उपेंद्र फर्स्ट क्लास क्रिकेट में अब तक कुल 51 मैच खेल चुके हैं और इस दौरान उनके बल्ले से 70 पारियों में 2370 रन निकले हैं। उपेंद्र 7 शतक और 11 अर्धशतक ठोक चुके हैं। वहीं, लिस्ट-ए क्रिकेट में खेले 48 मैचों में उपेंद्र ने 40 की औसत से खेलते हुए 1466 रन बनाए हैं। करियर में खेले 42 टी-20 मैचों में विकेटकीपर बल्लेबाज ने 1119 रन बनाए हैं। टी-20 फॉर्मेट में उपेंद्र एक शतक भी लगा चुके हैं।
संबंधित खबरें
मुंबई इंडियंस के ये 4 पूर्व खिलाड़ी बने IPL टीमों के हेड कोच
5 hrs agoरिंकू सिंह को भारत की टेस्ट टीम में देखना चाहते हैं यूपी के हेड कोच
6 hrs agoप्रेमा रावत ने रचा इतिहास, सबसे तेज अर्धशतक ठोककर बनाया नया रिकॉर्ड
6 hrs agoन्यूजीलैंड में इतिहास रचने की दहलीज पर शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर
7 hrs agoसरफराज खान का भारतीय टीम से लगातार नजरअंदाज होने पर छलका दर्द
7 hrs agoIPL ऑक्शन में दिख सकते हैं मोहम्मद आमिर, APL के लिए भी भरा नाम
8 hrs agoरोहित या विराट, कौन ठोकेगा NZ में सबसे ज्यादा शतक? पुजारा की भविष्यवाणी
8 hrs agoIPL 2027 की रिटेंशन लिस्ट सौंपने की डेट 2 दिन और बढ़ी
9 hrs agoरणजी ट्रॉफी में हर्ष दुबे का ऐतिहासिक कारनामा, एक पारी में झटके 9 विकेट
9 hrs agoपहले वनडे में नीतीश कुमार रेड्डी का होने वाला है असली टेस्ट
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines