Who is Tulika Maan: ग्लास्गो में चल रहे कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 से पहले भारत को बड़ा झटका लगा है. बर्मिंघम में हुए 2022 कॉमनवेल्थ गेम्स में सिल्वर मेडल जीतने वाली स्टार जूडोका तुलिका मान को नेशनल एंटी-डोपिंग एजेंसी (NADA) ने अस्थायी रूप से निलंबित कर दिया है. इसके चलते उन्हें आगामी कॉमनवेल्थ गेम्स के लिए भारतीय टीम से भी बाहर कर दिया गया है.
तुलिका ने 2022 कॉमनवेल्थ गेम्स में +78 किलोग्राम कैटगरी में सिल्वर मेडल जीता था और वह इस बार भी भारत के लिए मेडल जीतने की मजबूत दावेदार मानी जा रही थीं. हालांकि, निलंबन के कारण अब वह इस प्रतियोगिता में हिस्सा नहीं ले सकेंगी.
तुलिका मान को NADA ने क्यों किया सस्पेंड?
तुलिका मान पर पिछले 12 महीनों के दौरान तीन बार अपने ठिकाने (वेयरअबाउट्स) की जानकारी समय पर उपलब्ध नहीं कराने का आरोप है. वर्ल्ड नेशनल एंटी-डोपिंग एजेंसी के नियमों के तहत, 12 महीने में तीन वेयरअबाउट्स विफलताएं डोपिंग नियम उल्लंघन मानी जाती हैं, जिसके बाद नाडा ने उनके खिलाफ कार्रवाई करते हुए नोटिस जारी किया और उन्हें अस्थायी रूप से निलंबित कर दिया.
न्यूज एजेंसी PTI से बातचीत में एक जूडो कोच ने बताया कि, ‘तुलिका मान ने 12 महीनों के अंदर तीन बार वेयरअबाउट्स की जानकारी देने में नाकाम रही. इसी वजह से नाडा ने उन्हें नोटिस भेजा और अब उन्हें कॉमनवेल्थ गेम्स की टीम से वापस ले लिया गया है.’
कौन हैं तुलिका मान?
तुलिका मान भारत की सबसे सफल जूडो खिलाड़ियों में से एक मानी जाती हैं. 27 वर्षीय तुलिका ने 2024 पेरिस ओलंपिक में भारत का प्रतिनिधित्व किया था, हालांकि उनका सफर राउंड ऑफ 32 में समाप्त हो गया था. इसके अलावा, तुलिका ने 2022 और 2024 वर्ल्ड जूडो चैंपियनशिप में भी हिस्सा लेकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का प्रतिनिधित्व किया है. 2022 के बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों में +78 किलोग्राम कैटगरी में सिल्वर मेडल जीतकर उन्होंने देश का नाम रोशन किया था.
ये भी पढ़ें- श्रीलंका टेस्ट सीरीज के लिए टीम इंडिया सिलेक्शन पर आई 5 बड़ी अपडेट, ये 4 खिलाड़ी हो सकते हैं बाहर
भारत को दो दिन में लगे 2 झटके
तुलिका से पहले गुरुवार (23 जुलाई) को भारतीय जूडो टीम को एक और झटका लगा था. मेंस 73 किलोग्राम कैटगरी के जूडोका अरुण कुमार भी प्रतियोगिता से पहले कराए गए डोप टेस्ट में फेल रहने के कारण टीम से बाहर हो गए. भारत ने कॉमनवेल्थ गेम्स के लिए शुरुआत में 14 सदस्यीय जूडो टीम का चयन किया था, जिसमें 7 पुरुष और 7 महिला खिलाड़ी शामिल थे. भारतीय जूडो दल अभी ग्लास्गो के लिए रवाना भी नहीं हुआ है और दो खिलाड़ी बाहर हो गए हैं.
जूडो प्रतियोगिताओं की शुरुआत 31 जुलाई से होगी, जबकि भारतीय टीम 27 जुलाई को स्कॉटलैंड के लिए रवाना होने वाली है. ऐसे में लगातार दो खिलाड़ियों के बाहर होने से भारत की पदक संभावनाओं को बड़ा नुकसान पहुंचा है. बता दें कि, 2022 के बर्मिंघम कॉमनवेल्थ गेम्स में 6 सदस्यीय भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दो सिल्वर और एक ब्रॉन्ज मेडल सहित कुल 3 मेडल अपने नाम किए थे.
ये भी पढ़ें- Team India को मिली एक और बड़ी खुशखबरी, हार्दिक पांड्या की फिटनेस पर आई रिपोर्ट
संबंधित खबरें
सिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
10 mins agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
1 hr agoLIVE: गुरनूर बरार ने भारत को दिलाया चौथा विकेट, न्यूजीलैंड की बढ़ी मुश्किलें
2 hrs agoIND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
9 hrs agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
10 hrs agoJohn Cena ने नई WWE चैंपियनशिप लॉन्च कर मचाई खलबली
10 hrs agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
11 hrs agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
11 hrs ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
12 hrs agoपहले वनडे में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन-सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines