Travis Head: भारत के खिलाफ अकसर शानदार प्रदर्शन करने वाले ट्रेविस हेड इन दिनों आईपीएल 2025 में सनराइजर्स हैदराबाद की ओर से सलामी बल्लेबाज के रूप में भाग ले रहे हैं। अब तक खेले गए मुकाबले में ट्रेविस का बल्ला वैसा नहीं चला है, जिसके लिए वह जाने जाते हैं। हालांकि आईपीएल 2025 के बीच ट्रेविस हेड ने बेस्ट इंडियन बैटर को चुना है। हेड ने बताया है कि उन्हें कौन सा भारतीय बैटर सबसे ज्यादा पसंद है?
कौन है ट्रेविस हेड का पसंदीदा भारतीय बल्लेबाज?
आईपीएल 2025 के दौरान ट्रेविस हेड ने अपने पसंदीदा भारतीय बल्लेबाज के बारे में बताया है। हेड ने कहा है कि उन्हें बेस्ट भारतीय बैटर रोहित शर्मा लगते हैं। इसके अलावा जब हेड से पूछा गया कि आपको सनराइजर्स हैदराबाद के अलावा कौन सी आईपीएल टीम पसंद है, जिसके लिए वह खेलना चाहेंगे। इस सवाल का जवाब हेड ने दिया और बताया कि मुंबई इंडियंस उनकी फेवरेट टीम है।
हेड का नहीं चल रहा है बल्ला
आईपीएल 2025 में ट्रेविस हेड ने शुरुआती दो मैच में शानदार बल्लेबाजी की। उन्होंने पहले मैच में राजस्थान के खिलाफ 67 और दूसरे मैच में एलएसजी के खिलाफ 47 रन बनाए थे। इसके बाद 3 मैच में हेड का बल्ला फ्लॉप रहा। उन्होंने दिल्ली के खिलाफ 22, केकेआर के खिलाफ 4 और जीटी के खिलाफ 8 रन बनाए हैं। हालांकि आईपीएल 2024 में हेड का बल्ला खूब गरजा था। उन्होंने 15 मैच में 40.50 की औसत के साथ 567 रन बनाए थे। हालांकि आने वाले मैचों में हेड कैसा प्रदर्शन करते हैं। इसके लिए थोड़ा इंतजार करना पड़ेगा।
रोहित शर्मा भी फ्लॉप
रोहित शर्मा भी आईपीएल 2025 में अब तक निराशाजनक प्रदर्शन करते हुए नजर आए हैं। उनके बल्ले से एक भी बड़ी पारी नहीं निकली है। रोहित ने अब तक खेले गए 4 मैच में 0,8,13 और 1 रन बनाए हैं। रोहित खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं। अब तक खेले गए मुकाबले में उनकी ओर से अच्छा इंटेट नहीं दिख रहा है।
ये भी पढ़ें: कप्तान बनने के बाद धोनी ने रचा इतिहास बने, ये कारनामा करने वाले पहले खिलाड़ी
संबंधित खबरें
IND vs WI: वेस्टइंडीज से मिली हार के बाद क्या बोले शुभमन गिल? बताई मैच गंवाने की असली वजह
2 hrs agoIND vs WI: शाई होप की 162 रनों की पारी से भारत को मिली शिकस्त, वेस्टइंडीज ने 5 विकेट से जीता मुकाबला
2 hrs agoIND vs WI: शाई होप ने तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड, लगातार दूसरा शतक जड़कर बनाए 3 बड़े कीर्तिमान
3 hrs agoIndia vs Brazil: भारतीय फुटबॉल टीम को मिली करारी शिकस्त, ब्राजील ने 4-0 से हराकर दर्ज की जीत
4 hrs agoAsian Games 2026: गोल्ड जीतने के बाद टीम इंडिया पर होगी पैसों की बारिश? जानिए कितनी मिलेगी प्राइज मनी
4 hrs agoIND vs PAK: भारत और पाकिस्तान ने मिलकर बना दिए सबसे ज्यादा रन, 14 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा
4 hrs agoINDC vs AUSC: इंडिया चैंपियंस ने ऑस्ट्रेलिया को 46 रनों से हराया, युवराज-धवल बने जीत के हीरो
4 hrs agoIND vs WI: टीम इंडिया ने वनडे सीरीज में बनाया छक्कों का नया रिकॉर्ड, इंग्लैंड को छोड़ा पीछे
5 hrs agoIrani Cup 2026: ऋषभ पंत दूसरी पारी में भी हो गए बुरी तरह से फेल, रेस्ट ऑफ इंडिया ने किया कमबैक
5 hrs agoIND vs WI: एमएस धोनी के बराबर पहुंचे केएल राहुल, शतक लगाने के मामले में सुरेश रैना को पछाड़ा
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines