राशिद खान या सुनील नरेन, IPL इतिहास का बेस्ट स्पिनर कौन? पीयूष चावला ने दिया जवाब

Piyush Chawla: आईपीएल इतिहास में अब तक कई फिरकी गेंदबाजों ने कमाल किया है। हालांकि आईपीएल इतिहास का बेस्ट स्पिनर कौन है? इसका जवाब पियूष चावला ने दिया है।

ipl 2025 (10)

Piyush Chawla: आईपीएल 2025 में 10 टीमें अपना दमखम दिखा रही हैं। अब तक खेले गए मुकाबले में बल्लेबाजों का ही दबदबा देखने को मिल रहा है। आए दिन रोमांचक मुकाबले भी खेले जा रहे हैं। स्पिन गेंदबाजों की बात करें तो इस बार नूर अहमद सीएसके की ओर से धमाल मचा रहे हैं, जबकि साई किशोर जीटी की ओर से कमाल कर रहे हैं। आईपीएल 2025 के बीच पीयूष चावला ने आईपीएल इतिहास का सबसे बेस्ट स्पिनर का नाम बताया है। उन्होंने राशिद खान और सुनील नरेन में किसी एक को नंबर 1 चुना है।

विज्ञापन

कौन है बेस्ट स्पिनर?

ईएसपीएन क्रिकइन्फो से बातचीत में पीयूष चावला ने आईपीएल इतिहास का बेस्ट स्पिनर का नाम बताया है। उन्होंने इस दौरान सुनील नरेन को आईपीएल इतिहास का बेस्ट स्पिनर बताया। वहीं दूसरे नंबर पर पियूष ने युजवेंद्र चहल को रखा है। जबकि तीसरे स्थान पर उन्होंने राशिद खान को चुना है। चौथे नंबर पर पीयूष ने खुद को चुना, जबकि पांचवें स्थान पर आर अश्विन को उन्होंने चुना है। नंबर 6 पर पियूष ने अमित को मिश्रा को जगह दी है। पीयूष ने राशिद खान से ऊपर सुनील नरेन को रखा है। खास बात ये है कि उन्होंने चहल को दूसरा बेस्ट स्पिनर बताया, जबकि राशिद को उन्होंने तीसरा स्थान दिया है।

विज्ञापन

कैसा है टॉप 3 गेंदबाजों का प्रदर्शन?

आईपीएल में अब तक सुनील नरेन ने 180 मैच खेलते हुए 182 बल्लेबाजों को अपना निशाना बनाया है, जबकि युजवेंद्र चहल ने 164 मैच में 206 विकेट अपने नाम किए हैं। वहीं राशिद खान ने 126 मैच में 152 विकेट अपने नाम किए हैं। नरेन की बात करें तो वह फिलहाल फिरकी गेंदबाजी के साथ-साथ सलामी बल्लेबाज की भूमिका भी केकेआर के लिए निभा रहे हैं, जबकि चहल आईपीएल 2025 में पंजाब किंग्स के लिए खेले रहे हैं। इसके अलावा राशिद खान गुजरात के खिलाफ अपना जलवा बिखेर रहे हैं। राशिद फिरकी गेंदबाजी के अलावा लोअर मिडिल ऑर्डर में टीम के लिए फिनिशर बल्लेबाज की भूमिका निभाते हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ