Sonam Yeshey: क्रिकेट अब अपने पैर पूरी दुनिया में पसार रहा है. अब ज्यादातर देश क्रिकेट खेल रहे हैं. 26 दिसंबर को सोनम येशे ने इंटरनेशनल क्रिकेट में वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया. उन्होंने ये कारनामा म्यांमार के खिलाफ खेले गए मुकाबले में किया. उन्होंने टी-20 इंटरनेशनल के एक मैच में 8 विकेट लेकर विश्व रिकॉर्ड बना दिया. वह ये उपलब्धि हासिल करने वाले दुनिया के पहले गेंदबाज भी बने. आइए जानते हैं कौन हैं सोनम येशे?
सोनम येशे का कमाल
इन दिनों म्यांमार और भूटान के बीच 5 मैचों की टी20I सीरीज खेली जा रही है. सीरीज के तीसरे मुकाबले में सोनम येशे ने ये कारनामा हासिल किया. गेलेफू अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए तीसरे टी20I मैच में भूटान ने मेहमान टीम को शिकस्त दी और सीरीज में 3-0 की बढ़त बनाई. इस जीत के साथ भूटान सीरीज भी अपने नाम कर चुकी है. तीसरे मैच में भूटान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 127/9 रन बनाए थे, जिसके जवाब में म्यांमार 45 रनों पर सिमट गई. भूटान ने ये मुकाबला 82 रनों से जीता. सोनम ने इस मैच में 4 ओवर गेंदबाजी की और 7 रन खर्च कर 8 विकेट लिए. वह टी-20आई की एक पारी में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं. इससे पहले कोई भी खिलाड़ी ये कारनामा नहीं कर सका था.
ये भी पढ़ें:- इंग्लैंड ने तोड़ा ऑस्ट्रेलिया का ‘घमंड’, WTC Points Table में तगड़ा नुकसान, किस नंबर पर टीम इंडिया?
कौन हैं सोनम येशे?
सोनम येशे लेफ्ट आर्म आर्थोडॉक्स स्पिनर हैं. वह 22 साल के हैं. उन्होंने भूटान के लिए अंडर-19 भी खेला है. सोनम का जन्म दिसंबर 2003 में हुआ था. अब तक वह भूटान के लिए 34 टी-20 इंटरनेशनल मैच में 37 बल्लेबाजों को अपना शिकार बना चुके हैं. सोनम लगातार भूटान के लिए शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं.
टी20I की एक पारी में सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज
सोनम येशे (भूटान)- 8
स्याजरुल इदरस (मलेशिया)-7
अली दाऊद (बहरीन)- 7
हर्ष भारद्वाज (सिंगापुर)- 6
पी अहो (नाइजीरिया)- 6
ये भी पढ़ें:- IND vs NZ: तिलक OUT, हार्दिक IN… फिर बदलेगा वनडे कप्तान! न्यूजीलैंड सीरीज में कैसा होगा टीम इंडिया का स्क्वाड?
संबंधित खबरें
रोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
11 mins agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
12 mins ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
1 hr agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
3 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
4 hrs agoLIVE: रोहित शर्मा शून्य पर लौटे पवेलियन, टीम इंडिया की निराशाजनक शुरुआत
5 hrs agoIND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
12 hrs agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
13 hrs agoJohn Cena ने नई WWE चैंपियनशिप लॉन्च कर मचाई खलबली
13 hrs agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines