Simran Shaikh WPL Auction: ‘मंजिल उन्हें मिलती है, जिनके सपनों में जान होती है, पंखों से कुछ नहीं होता, हौसलों से उड़ान होती है।’ यह लाइनें मानो सिमरन शेख के लिए ही लिखी गई हो। झुग्गियों में पूरा बचपन बिताने वाली भारतीय खिलाड़ी की जिंदगी में 15 दिसंबर 2024 की तारीख ऐतिहासिक बन गई। सिमरन की सालों-साल की मेहनत का फल उन्हें महिला प्रीमियर लीग के मिनी ऑक्शन में मिल गया। रातों-रात स्टार ऑलराउंडर की किस्मत इस कदर पलटी कि झुग्गियों में गुजर रही जिंदगी अब महलों में शिफ्ट हो जाएगी। गुजरात जायंट्स ने सिमरन के लिए पानी की तरह पैसा बहा डाला और उन्हें 1.90 करोड़ की बोली लगाते हुए अपनी टीम में शामिल किया। हालांकि, इस मुकाम तक पहुंचने की सिमरन की कहानी संघर्षों से भरी रही है।
झुग्गियों में बिता बचपन
सिमरन शेख का परिवार मुंबई के धारावी इलाके में रहता है। वो एरिया, जो भारत ही नहीं, बल्कि एशिया का सबसे बड़ा स्लम एरिया है। एक छोटी से झुग्गी में सिमरन का बड़ा परिवार रहता है। परिवार में चार बहन और पांच भाई हैं यानी कुल मिलाकर 11 लोगों का परिवार है। सिमरन के पिता पेशे से इलेक्ट्रीशियन हैं और इतने बड़े परिवार का गुजारा करना उनके लिए कभी भी आसान नहीं रहा। हालांकि, मगर कहा जाता है ना कि कमल हमेशा कीचड़ में ही खिलता है। सिमरन अपने परिवार के लिए वही कमल का फूल हैं, जिसकी खुशबू से अब उनका पूरा घर महक उठा है।
यूपी वॉरियर्स का रह चुकी हैं हिस्सा
सिमरन शेख महिला प्रीमियर लीग 2025 के मिनी ऑक्शन की सबसे महंगी खिलाड़ी बनी हैं। हालांकि, इससे पहले भी वह इस लीग का हिस्सा रह चुकी हैं। सिमरन डब्ल्यूपीएल में इससे पहले यूपी वॉरियर्स की टीम में थीं। हालांकि, यूपी की ओर से खेलते हुए सिमरन का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा और वह 11 मैचों में सिर्फ 176 रन ही बना सकीं। यही वजह रही कि उन्हें साल 2023 में कोई खरीदार नहीं मिल सका। मगर घरेलू क्रिकेट में लगातार धांसू प्रदर्शन के बूते सिमरन फ्रेंचाइजियों की पहली पसंद बन गईं। लंबे-लंबे सिक्स लगाने की काबिलियत और विकेट चटकाकर मैच का रुख पलटने का दमखम रखने वाली सिमरन हर टीम की लिस्ट में फेवरेट थीं।
जमकर लगी बोली
सिमरन शेख के लिए महिला प्रीमियर लीग 2025 के मिनी ऑक्शन में जमकर बोली लगी। सिमरन को पाने के लिए दिल्ली और गुजरात के बीच लंबी जंग चली। आखिरकार गुजरात जायंट्स सिमरन को 1.90 करोड़ रुपये खर्च करते हुए अपनी टीम में शामिल करने में सफल रही। डब्ल्यूपीएल ऑक्शन में मिली मोटी रकम ने सिमरन और उनके परिवार को मानो नया जीवन दिया है। हालांकि, भारतीय स्टार बैटर को आगामी सीजन में खुद को साबित करके भी दिखाना होगा।
संबंधित खबरें
IND vs NZ: पहले टी20 मुकाबले पर बारिश का खतरा? जानें कैसा रहेगा मौसम का हाल
26 mins agoइंटरनेशनल मास्टर्स क्रिकेट वर्ल्ड कप में नहीं खेलेगी पाकिस्तान टीम
28 mins agoवैभव की होगी प्लेइंग 11 में एंट्री? इन 5 खिलाड़ियों की हो सकती है छुट्टी
1 hr agoहेगले ओवल में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाजों का होगा दबदबा?
1 hr agoन्यूजीलैंड में कैसा है टीम इंडिया का T20I रिकॉर्ड? जानें किसका पलड़ा भारी
1 hr agoIND vs NZ: रोहित शर्मा ने शुरू की न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज की तैयारी
2 hrs agoडेल स्टेन से आगे निकले कगिसो रबाडा, होम ग्राउंड पर हासिल की बड़ी उपलब्धि
2 hrs agoरणजी ट्रॉफी में दिखा मोहम्मद सिराज की कप्तानी का जलवा
2 hrs agoBGT से पहले ऑस्ट्रेलिया की हालत खराब, साउथ अफ्रीका के सामने 99 रन पर सिमटी
3 hrs agoटेस्ट क्रिकेट में स्टीव स्मिथ का ऐतिहासिक मुकाम, सचिन की लिस्ट में एंट्री
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines