शिखर धवन की नई गर्लफ्रेंड सोफी शाइन कौन? पेशे से ये काम करती हैं गब्बर की होने वाली 'दुल्हनिया'

Shikhar Dhawan: शिखर धवन ने 1 मई को सोशल मीडिया अकाउंट से अपने नए प्यार की पुष्टि की। उन्होंने आयरलैंड की रहने वाली सोफी शाइन को गर्लफ्रेंड बनाया है।

IPL 2025 - 2025-05-02T181511.320

Shikhar Dhawan: भारतीय टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज शिखर धवन ने अब आधिकारिक तौर पर बताया है कि वह सोफी शाइन के साथ रिश्ते में हैं। दोनों के रिश्ते को लेकर चल रही तमाम अटकलें अब खत्म हो गई हैं। धवन और सोफी काफी समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे और कई बार साथ देखे भी गए थे। पहले धवन ने इस रिश्ते पर चुप्पी साधे रखी थी, लेकिन अब धवन और सोफी ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर की जिसमें उन्होंने रेड हार्ट इमोजी के साथ लिखा, ‘मेरा प्यार’  जिससे रिश्ता पक्का हो गया।

विज्ञापन

कौन है सोफी शाइन?

सोफी शाइन आयरलैंड की रहने वाली हैं। वह एक प्रोडक्ट कंसल्टेंट हैं और उनकी पढ़ाई-लिखाई भी काफी शानदार रही है। उन्होंने लिमरिक इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी से मार्केटिंग और मैनेजमेंट की पढ़ाई की है और अबू धाबी की नॉर्दर्न ट्रस्ट कॉर्पोरेशन में दूसरी उपाध्यक्ष (वाइस प्रेसिडेंट) के तौर पर काम कर रही हैं।

विज्ञापन

हालांकि यह साफ नहीं है कि शिखर और सोफी की पहली मुलाकात कब हुई, लेकिन 2024 में जब धवन ने क्रिकेट से संन्यास लिया, तब सोफी उनके साथ नजर आई थीं। इसके अलावा, वह आईपीएल 2024 के दौरान भी धवन के साथ स्टेडियम में देखी गईं।

शिखर धवन के लिए यह रिश्ता दूसरी बार प्यार में आने जैसा है। इससे पहले उन्होंने आयशा मुखर्जी से शादी की थी, लेकिन 2023 में दोनों का तलाक हो गया। धवन और आयशा का एक बेटा है, जोरावर, जो अब ऑस्ट्रेलिया में अपनी मां के साथ रहता है। धवन का कहना है कि उन्हें अपने बेटे से बात किए एक साल से ज्यादा हो गया है, क्योंकि आयशा ने उनका नंबर ब्लॉक कर दिया है और वह बेटे को बात करने नहीं दे रही हैं।

विज्ञापन

शिखर धवन का करियर

धवन ने भारत के लिए 34 टेस्ट मैच खेले हैं। उनका टेस्ट डेब्यू 2013 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हुआ था। उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में कुल 2315 रन बनाए हैं, जिसमें 7 शतक और 5 अर्धशतक शामिल हैं। बाएं हाथ के बल्लेबाज ने भारत के लिए 167 वनडे मैच खेले और इस दौरान 44.11 की औसत से 6793 रन बनाए। टी20 इंटरनेशनल की बात करें तो शिखर ने भारत के लिए 68 मैच खेले हैं और 1759 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 11 अर्धशतक भी जड़े हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ