Sharmila Kasala With Lionel Messi: लियोनेल मेसी का GOAT India Tour जब 13 दिसंबर 2025 को हैदराबाद पहुंचा, तब वो राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में अपने फैंस से मुखाबित हुए. उनका स्वागत करने के लिए खुद तेलंगाना के सीएम रेवंत रेड्डी और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी भी मौजूद थे. इस दौरान रेड आउटफिट ने नजर आने वाली स्पोर्ट्स प्रेजेंटर पर हर किसी की निगाहें थम सी गईं. आइए जानते हैं कि ये हसीना आखिर है कौन.
जानिए इस हसीन एंकर का नाम
लियोनेल मेसी के साथ फ्रेम में नजर आने वाली फीमेल एंकर का नाम शर्मिला कसाला (Sharmila Kasala) है. वो एक फेसम टीवी प्रेजेंटर और एंकर हैं. शर्मिला हिंदी, अग्रेजी के अलावा तेलुगु, तमिल और कन्नड़ भाषा बोल और समझ लेती है. उन्होंने अपने करियर में कई बेहतरीन शो होस्ट किए हैं. इसके अलावा वो अपनी प्रोफाइल में खुद को एक्टर, मॉडल और स्पोर्ट्स न्यूट्रीशनिस्ट भी बताती है. एजुकेशन की बात करें शर्मिला ने श्री वेंकटेश्वर कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग से इलेक्ट्रिकल, इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्यूनिकेशन इंजीनियरिंग की है.
मैदान में लाल परी
मेसी के साथ स्टेडियम में मौजूद शर्मिला कसाला ने सिंगल-शोल्डर, बॉडी-फिट रेड ड्रेस पहनी थी, जिसमें वो बिलकुल ‘लाल परी’ नजर आ रही थीं. हेयरस्टाइल की बात करें तो इस एंकर ने बालों को सेंटर पार्टिंग के साथ स्ट्रेट और खुला रखा था. फुटवियर के तौर पर उन्होंने हाई-हील सैंडल्स कैरी किए, जो उनके पूरे लुक को कॉन्फिडेंट और ग्रेसफुल बना रहे थे.
हर कोई दीवाना
लियोनेल मेसी के साथ जब शर्मिला बार-बार फ्रेम में नजर आ रही थीं तो वहां मौजूद हर स्पोर्ट्स फैन उनका दीवाना हो गया था. एंकर खुद इस ‘वंस इन ए लाइफटाइम मोमेंट’ को अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है. अर्जेंटीना के सुपरस्टार से मिलने की ख्वाहिश तो हर फुटबॉल लवर को होती है, लेकिन इस प्लेयर को इतने करीब से देख पाना सभी के नसीब में नहीं होता.
संबंधित खबरें
IND vs WI: चौथे टी-20 में हार के बाद श्रेयस अय्यर ने दिया बड़ा बयान
3 hrs agoवेस्टइंडीज ने जीता चौथा टी-20 मैच, शाई होप बने जीत के असली हीरो
3 hrs agoIND vs WI: संजू सैमसन के तूफानी अर्धशतक से भारत ने रचा इतिहास
4 hrs agoशाई होप ने रचा इतिहास, धमाकेदार शतक के साथ बनाए 5 बड़े रिकॉर्ड
5 hrs agoटीम इंडिया के ये 3 खिलाड़ी भविष्य में बन सकते हैं कप्तान
5 hrs agoहार्दिक पांड्या और यशस्वी जायसवाल के ट्रेड पर आया बड़ा अपडेट
6 hrs agoशाई होप का बड़ा कारनामा, कर ली विराट कोहली और क्रिस गेल की बराबरी
6 hrs agoपार्थिव पटेल ने नहीं किया आवेदन, अब कौन बनेगा चीफ सिलेक्टर?
6 hrs agoIND vs WI: शिवम दुबे को क्यों नहीं मिल रहा प्लेइंग 11 में मौका?
7 hrs agoरणजी ट्रॉफी के पहले मैच में फेल हो गए भारतीय टीम के 4 स्टार खिलाड़ी
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines