कौन हैं प्रिया मिश्रा? जिन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे वनडे में किया डेब्यू
Priya Mishra: भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले जा रहे दूसरे मैच में प्रिया मिश्रा को मौका दिया गया है। वह पहली बार भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी।
Edited By Alsaba Zaya

Edited By Alsaba Zaya

Who is Priya Mishra: भारतीय महिला क्रिकेट टीम और न्यूजीलैंड महिला क्रिकेट टीम के बीच 3 मैच की वनडे सीरीज खेली जा रही है। सीरीज का पहला मैच भारतीय टीम ने अपने नाम किया था, जबकि सीरीज का दूसरा मैच 27 अक्टूबर को खेला जा रहा है। भारतीय टीम की ओर से प्रिया मिश्रा को न्यूजीलैंड के खिलाफ डेब्यू करने का मौका मिला। ऐसे में आइए जानते हैं कौन हैं प्रिया मिश्रा, जिन्हें भारतीय टीम की ओर से पहली बार खेलने का मौका मिला है।
प्रिया मिश्रा को न्यूजीलैंड के खिलाफ डेब्यू करने का मौका मिला। प्रिया दिल्ली की रहने वाली 20 वर्षीय स्पिन गेंदबाज हैं। उनका जन्म 4 जून 2004 को हुआ था। 20 साल की प्रिया को इससे पहले इंडिया A में मौका दिया गया था। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया A के खिलाफ हाल ही में खेले गए टेस्ट मैच में 6 विकेट झटके थे, जबकि वनडे मैच में इस खिलाड़ी ने 5 विकेट झटके थे। अब उन्हें सीनियर नेशनल टीम के लिए चुना गया है। मिश्रा 2023-24 की सीनियर महिला वनडे ट्रॉफी में, 23 विकेट लेकर सबसे ज़्यादा विकेट लेने वाली गेंदबाज भी बनी थीं। उन्हें रेणुका ठाकुर की जगह प्लेइंग इलेवन में मौका दिया गया है।
Radha Yadav is on fire in the field! 🌟 She’s been involved in 3 out of the 4 New Zealand wickets, showcasing her incredible fielding skills. NZ Women stand at 157/4 after 34.2 overs. Meanwhile, 20-year-old Priya Mishra makes her debut for India—exciting times as young talent… pic.twitter.com/Bqk1vXhuG9
— lightningspeed (@lightningspeedk) October 27, 2024
न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले गए पहले मैच में कप्तान हरमप्रीत चोट की वजह से हिस्सा नहीं ले सकी थीं। लेकिन दूसरे मैच में उनकी वापसी हुई है। हरमनप्रीत ने दूसरे मैच में डी हेमलता की जगह ली है।
स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, यास्तिका भाटिया (विकेटकीपर), हरमनप्रीत कौर (कप्तान), जेमिमा रोड्रिग्स, तेजल हसब्निस, दीप्ति शर्मा, राधा यादव, अरुंधति रेड्डी, साइमा ठाकोर, प्रिया मिश्रा।
सूजी बेट्स, जॉर्जिया प्लिमर, लॉरेन डाउन, सोफी डिवाइन (कप्तान), ब्रुक हॉलिडे, मैडी ग्रीन, इसाबेला गेज, जेस केर, ली ताहुहू, ईडन कार्सन, फ्रैन जोनास।
ये भी पढ़ें: IND vs AUS: बॉर्डर-गावस्कर सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, सरफराज-नीतीश रेड्डी को मिली टीम में जगह
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: