India vs England: भारतीय पुरुष और महिला टीम इन दिनों इंग्लैंड दौरे पर है। भारतीय पुरुष टीम इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेल रही है, जबकि महिला टीम ने हाल ही में इंग्लैंड के खिलाफ 5 मैचों की टी-20 सीरीज खेली। भारतीय महिला टीम ने सीरीज 3-2 से अपने नाम करने के बाद इतिहास भी रच दिया। वहीं भारतीय पुरुष टीम इंग्लैंड के खिलाफ 5 मैचों की टेस्ट सीरीज का तीन मैच खेल चुकी है। तीसरा टेस्ट मैच 10 से 14 जुलाई के बीच लॉर्ड्स में खेला गया था। इस मैच के बाद भारतीय पुरुष और महिला टीम इंग्लैंड में प्रिस किंग चार्ल्स से मिलने के लिए पहुंची। आइए जानते हैं कौन हैं किंग चार्ल्स?
किंग चार्ल्स से मिले भारतीय सितारे
15 जुलाई को भारतीय सितारों ने किंग चार्ल्स से मुलाकात की। भारतीय कप्तान शुभमन गिल के अलावा जसप्रीत बुमराह और कोच गौतम गंभीर समेत खिलाड़ियों के अलावा सपोर्ट स्टाफ भी मुलाकात का हिस्सा बने। वहीं भारतीय महिला टीम भी इस मुलाकात की गवाह बनी। वहीं बीसीसीआई के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला भी किंग चार्ल्स से मिलने के लिए पहुंचे थे।
कौन हैं किंग चार्ल्स?
किंग चार्ल्स का जन्म 14 नवंबर 1948 को हुआ था। चार्ल्स जब 4 साल की उम्र के थे तब उनकी मां को महारानी एलिजाबेथ को दूसरा ताज पहनाया गया था। साल 1969 में मां एलिजाबेथ ने 20 साल की उम्र में चार्ल्स को कैरफर्नन कैसल में वेल्स के राजकुमार के रूप में नियुक्त किया था। मां की मृत्यू के बाद चार्ल्स को आधिकारिक तौर पर राजा बनाया गया।
शुभमन गिल ने जताई खुशी
किंग चार्ल्स से मिलने के बाद कप्तान शुभमन गिल ने कहा कि किंग चार्ल्स III ने हमें बुलाया यह हमारे लिए सम्मान की बात है। गिल ने आगे बताया कि किंग चार्ल्स ने हमें बताया कि लॉर्ड्स टेस्ट मैच में हमारा आखिरी बल्लेबाज जिस तरह आउट हुआ, वह दुर्भाग्यपूर्ण था। हमने भी कहा कि वो मैच हमारी किस्मत से दूर रह गया, लेकिन आगे के मैचों में उम्मीद है कि किस्मत हमारा साथ देगी।
संबंधित खबरें
जेल से जमानत के बाद शतक जड़ते ही छलके अभिषेक पोरेल के आंसू, बयां किया दर्द
22 mins agoWPL 2027 से पहले MI ने किया ट्रेड, अमेरिकी गेंदबाज टीम में शामिल
1 hr ago'बैठे रहिए...', वैभव सूर्यवंशी ने दिए प्लेइंग 11 में वापसी के संकेत
2 hrs agoवैभव को बाहर रखने के लिए संजू उठा रहे ये कदम, अश्विन ने दिया बड़ा बयान
9 hrs agoअगरकर की विदाई के बाद इन खिलाड़ियों की हो सकती टीम इंडिया में वापसी
10 hrs agoपृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की लव स्टोरी में नया ट्विस्ट
11 hrs agoहैदराबाद में चौके-छक्कों की होगी बरसात या गेंदबाज बिगाड़ेंगे खेल?
12 hrs agoIND vs WI: टीम इंडिया के इन 3 खिलाड़ियों पर है अच्छा प्रदर्शन करने का दबाव
12 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे से पहले भारत को लगा तगड़ा झटका, ऋषभ पंत चोट के कारण बाहर
13 hrs agoउमेश यादव ने रणजी ट्रॉफी में किया धमाकेदार कमबैक
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines