---विज्ञापन---

खेल angle-right

MP प्रिया सरोज कौन? जिनके साथ जुड़ा रिंकू सिंह का नाम, सांसद के पिता ने बताया सच

Rinku Singh: सोशल मीडिया पर अफवाह है कि रिंकू सिंह ने समाजवादी पार्टी की सांसद प्रिया सरोज से सगाई रचा ली है। हालांकि प्रिया के पिता ने इस खबर को अफवाह बताया है।

---विज्ञापन---

Who is  MP Priya Saroj: भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह ने उत्तर प्रदेश से आने वाली लोकसभा सांसद प्रिया सरोज के साथ सगाई रचा ली है। ऐसा सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है। हालांकि सरोज के पिता ने इस खबर को अफवाह बताया है। रिंकू फिलहाल भारतीय टी-20 टीम का हिस्सा हैं। वे लगातार टीम इंडिया के लिए शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं।

कौन हैं प्रिया सरोज?

प्रिया सरोज का राजनीति से पुराना नाता रहा है। उनके पिता तूफानी सरोज उत्तर प्रदेश के बड़े नेताओं में से एक हैं। उन्होंने पहली बार साल 1999 में लोकसभा चुनाव मछलीशहर से ही जीता था। इसके बाद वह साल 2004 और 2009 में भी इस सीट से सांसद बने। पिता की विरासत को प्रिया सरोज ने आगे बढ़ाया और लोकसभा चुनाव 2024 में बीजेपी लहर में उन्होंने बीपी सरोज को चुनाव में शिकस्त दी और पहली बार सांसद बनीं।

---विज्ञापन---

प्रिया 25 साल की उम्र में ही सांसद बन गई थीं। प्रिया का जन्म 23 नवंबर 1988 को हुआ था। प्रिया सुप्रीम कोर्ट में वकील भी हैं। हालांकि अब वह राजनीति की दुनिया में सक्रिय हैं।

---विज्ञापन---

हासिल किए 4 लाख से अधिक वोट

मछलीशहर लोकसभा सीट से अखिलेश यादव ने प्रिया सरोज पर भरोसा जताया था। उन्होंने भी चुनाव में शानदार प्रदर्शन किया। प्रिया को इस चुनाव में 4 लाख 51 हजार 292 वोट मिले थे। जबकि भाजपा प्रत्याशी बीपी सरोज को 4 लाख 15 हजार 292 वोट मिले थे। प्रिया ने चुनाव में 35 हजार 850 वोटों के अंतर से बीजेपी को शिकस्त दी थी। अब प्रिया अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं।

रिंकू इंग्लैंड के खिलाफ दिखाएंगे जलवा

भारत और इंग्लैंड के बीच होने वाली 5 मैचों की टी-20 सीरीज के लिए रिंकू सिंह को मेन इन ब्लू में मौका दिया गया है। वह लगातार टी-20 टीम का हिस्सा हैं। रिंकू आईपीएल 2023 में चर्चा का विषय बने थे, जब उन्होंने गुजरात टाइटंस के खिलाफ 5 गेंदों में 5 छक्के जड़कर केकेआर को मैच जिताया था। इस पारी ने रिंकू को भारतीय टीम में शामिल होने के लिए मदद की।

---विज्ञापन---

रिंकू को टी-20 विश्व कप 2024 में भी स्टैंडबाय के रूप में भारतीय स्क्वाड में शामिल किया गया था। रिंकू को इस टूर्नामेंट में खेलने का मौका नहीं मिला था। बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने भारत के लिए अब तक 2 वनडे मैच में 55 रन बनाए हैं। जबकि 30 टी-20 मैच में उन्होंने 46.09 की औसत के साथ 507 रन बनाए हैं।

ये भी पढ़ें:- Sanju Samson के इस फैसले से नाखुश BCCI! कट सकता है चैंपियंस ट्रॉफी की टीम से पत्ता

First published on: Jan 17, 2025 07:02 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola