Mohammed Amaan: अंडर 19 एशिया कप 2024 का आगाज हो चुका है। भारतीय टीम अपना दूसरा मुकाबला जापान के खिलाफ खेल रही है। भारत की ओर से कप्तान मोहम्मद अमान ने कमाल का प्रदर्शन किया है। उन्होंने शानदार शतकीय पारी खेलकर जापान के गेंदबाजों की खटिया खड़ी कर दी। ऐसे में आइए जानते हैं कौन है ये खिलाड़ी?
मोहम्मद आमान ने खेली शतकीय पारी
भारतीय कप्तान मोहम्मद अमान ने 118 गेंदों में 122 रनों की नाबाद पारी खेली। इस पारी में उन्होंने 7 चौके अपने नाम किए। अमान ने इस दौरान सभी गेंदबाजों के सामने खुलकर बल्लेबाजी की। अमान ने 103.39 के स्ट्राइक रेट के साथ बल्लेबाजी की। उनके अलावा आयुष म्हात्रे ने 29 गेंदों में 54 रन बनाए।
अमान यूपी के सहारनपुर के रहने वाले हैं। कोविड के दौरान उनके पिता एक दुर्घटना में बुरी तरह घायल हो गए थे। इसकी वजह से उनकी नौकरी भी चली गई थी। पिछले साल उनके पिता का देहांत हो गया था। इससे पहले कोरोना में उनकी मां की मृत्यु हो गई थी। अमान ने एक इंटरव्यू में बताया था कि माता-पिता के जाने के बाद उनकी आर्थिक स्थिति बेहद खराब हो गई थी। अमान यूपी अंडर 19 टीम की कप्तानी भी संभाल चुके हैं।
भारत ने किया शानदार प्रदर्शन
इस मैच में भारतीय बल्लेबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया। सलामी बल्लेबाज आयुष म्हात्रे और वैभव सूर्यवंशी ने पहले विकेट के लिए 65 रनों की पारी खेली थी। इसके अलावा आंद्रे सिद्धार्थ ने 35 और केपी कार्तिके ने 49 गेंदों में 57 रनों की पारी खेली थी। भारत ने 50 ओवर के बाद 6 विकेट के नुकसान पर 339 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया था।
खबर लिखे जाने तक जापान 13.4 ओवर में 50 रन बन चुका है। जापान ने एक विकेट भी खो दिया है।
पाकिस्तान से मिल चुकी है हार
एशिया कप अंडर में भारत ने अपने अभियान की शुरुआत पाकिस्तान के खिलाफ की थी। पाकिस्तान ने भारत को हरा कर टूर्नामेंट में आगाज किया था। पाकिस्तान ने इस मैच में 281 रन बनाए थे, जिसके जवाब में भारतीय अंडर 19 टीम 238 रन ही बना सकी थी।
ये भी पढ़ें:- सरफराज खान के आउट होने पर रोहित शर्मा हंसे या रोए? रिएक्शन हुआ वायरल
संबंधित खबरें
IND vs WI: चौथे टी-20 में हार के बाद श्रेयस अय्यर ने दिया बड़ा बयान
3 hrs agoवेस्टइंडीज ने जीता चौथा टी-20 मैच, शाई होप बने जीत के असली हीरो
3 hrs agoIND vs WI: संजू सैमसन के तूफानी अर्धशतक से भारत ने रचा इतिहास
4 hrs agoशाई होप ने रचा इतिहास, धमाकेदार शतक के साथ बनाए 5 बड़े रिकॉर्ड
5 hrs agoटीम इंडिया के ये 3 खिलाड़ी भविष्य में बन सकते हैं कप्तान
5 hrs agoहार्दिक पांड्या और यशस्वी जायसवाल के ट्रेड पर आया बड़ा अपडेट
6 hrs agoशाई होप का बड़ा कारनामा, कर ली विराट कोहली और क्रिस गेल की बराबरी
6 hrs agoपार्थिव पटेल ने नहीं किया आवेदन, अब कौन बनेगा चीफ सिलेक्टर?
6 hrs agoIND vs WI: शिवम दुबे को क्यों नहीं मिल रहा प्लेइंग 11 में मौका?
7 hrs agoरणजी ट्रॉफी के पहले मैच में फेल हो गए भारतीय टीम के 4 स्टार खिलाड़ी
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines