Who is Liam Dawson: भारत के खिलाफ खेली जा रही 5 मैचों की टेस्ट सीरीज में इंग्लैंड टीम का प्रदर्शन शानदार रहा है। इंग्लिश टीम भारत के खिलाफ अब तक खेले गए 3 मैचों में 2 जीत हासिल कर चुकी है, जबकि एक मैच भारत ने अपने नाम किया है। चौथे मैच के लिए इंग्लैंड ने अपनी टीम में एक धुआंधार ऑलराउंडर लियाम डॉसन को जगह दी है। ये खिलाड़ी लगभग 8 साल बाद इंग्लैंड की टेस्ट टीम में शामिल हुआ है। आइए जानते हैं कौन हैं लियाम डॉसन?
कौन हैं लियाम डॉसन?
35 वर्षीय लियाम डॉसन ने इंग्लैंड के लिए दिसंबर 2016 में भारत के खिलाफ चेन्नई टेस्ट मैच में डेब्यू किया। उन्होंने अपना आखिरी मुकाबला साउथ अफ्रीका के खिलाफ साल 2017 में खेला था। लगभग 8 साल बाद उन्हें इंग्लैंड टीम में जगह मिली है। इंग्लैंड के लिए अब तक खेले गए 3 टेस्ट मैच में उन्होंने 7 विकेट लिए हैं, जबकि 6 वनडे मैच में वह 5 बल्लेबाजों को अपना शिकार बना चुके हैं। वहीं 14 टी-20 में उनके नाम 11 विकेट दर्ज हैं। लेकिन बात उनके घरेलू आंकड़े की करें तो उन्होंने बल्ले और गेंद से धमाकेदार प्रदर्शन किया है। उन्होंने 212 फर्स्ट क्लास मैच में 35.29 की औसत के साथ 10731 रन बनाए हैं। इसके अलावा स्टार ऑलराउंडर ने 371 विकेट भी लिए हैं।
इस खिलाड़ी के बाहर होते ही चमकी किस्मत
दरअसल, भारत के खिलाफ खेले गए तीसरे मैच में शोएब बशीर को चोट लग गई थी। ऐसे में उन्हें टीम से बाहर होना पड़ा। उनकी जगह पर चयनकर्ताओं ने लियाम डॉसन को इंग्लैंड टीम में शामिल किया। सीरीज का चौथा मैच 23 जुलाई से खेला जाएगा। हालांकि देखना दिलचस्प होगा कि डॉसन को इस मैच में मौका मिलता है या नहीं।
चौथे टेस्ट मैच के लिए इंग्लैंड टीम
बेन स्टोक्स (कप्तान), जो रूट, जोफ्रा आर्चर, गस एटकिंसन, जैकब बेथेल, हैरी ब्रूक, ब्रायडन कार्स, जैक क्रॉली, लियाम डॉसन, बेन डकेट, ओली पोप, जेमी ओवरटन, जोश टंग, क्रिस वोक्स।
संबंधित खबरें
ईशान फिर बाहर, तीसरे T20I में वैभव को मिलेगा मौका? भारत के पास ये 3 विकल्प
46 mins agoरोहित शर्मा कर सकते हैं MI की कप्तानी, पूर्व क्रिकेटर की बड़ी भविष्यवाणी
1 hr agoटीम इंडिया को लगा झटका, स्टार बल्लेबाज ईशान किशन तीसरे T20I से बाहर
2 hrs ago199 रन पर आउट हुए देवदत्त पडिक्कल, अंपायर के फैसले पर उठाए सवाल
3 hrs ago'सुना कि मैं रिटायर...', रोहित शर्मा ने संन्यास की अफवाहों पर तोड़ी चुप्पी
4 hrs agoJSK के लिए नहीं खेलेंगे पोलार्ड, MI का हेड कोच बनने के बाद उठाया कदम
5 hrs agoPAK vs ENG: 154 पर 9 विकेट गिरे, फिर भी पाकिस्तान ने 242 चेज कर जीता मैच
13 hrs agoWWE रिंग में अगली बार कब नज़र आएंगे Roman Reigns? नोट कर लें तारीख
13 hrs agoभारत ने दूसरे वनडे में जिम्बाब्वे को 121 रनों से हराकर सीरीज पर किया कब्जा
14 hrs agoकितने बजे शुरू होगा IND vs NZ तीसरा T20I मुकाबला? जानें पूरी डिटेल्स
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines