Who Is Jan Nicol Loftie Eaton Make Fastest T20I Century Records : मंगलवार को नेपाल के त्रिभुवन विश्वविद्यालय इंटरनेशनल स्टेडियम में तूफान देखने को मिला। यह तूफान नामीबिया के 22 साल के जान निकोल लॉफ्टी ईटन के बल्ले से देखने को मिला है। दरअसल नेपाल में इस समय ट्राई नेशन टी20I सीरीज खेली जा रही है। इसमें नेपाल और नामीबिया के अलावा नीदरलैंड की टीम भाग ले रही है। इस ट्राई नेशन टी20I सीरीज का पहला मैच नेपाल और नामीबिया के बीच खेला गया था। जिसमें 22 साल के जान निकोल लॉफ्टी ईटन ने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट इतिहास का सबसे तेज शतक ठोक दिया।
लॉफ्टी ईटन ने यह रिकॉर्ड मजह 33 गेंदों पर बनाया था। इस रिकॉर्ड की सबसे खास बात यह थी कि 27 फरवरी 2024 से ठीक पांच महीने पहले ही नेपाल के बल्लेबाज कुशल मल्ला ने नामीबिया के खिलाफ ही सबसे तेज टी20 इंटरनेशनल शतक बनाने का रिकॉर्ड बनाया था। जबकि अब नामीबिया के बल्लेबाज जान निकोल लॉफ्टी ईटन ने उसी टीम के खिलाफ ही यह रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिया।
33 गेंदों पर जड़ा शतक
22 साल के जान निकोल लॉफ्टी ईटन नामीबिया के लिए नंबर 5 पर बल्लेबाजी करने के लिए मैदान पर आए थे। उस समय नामीबिया की टीम 10 ओवर के अंदर अपने 3 विकेट गंवा चुका था। तब उन्होंने मुश्किल परिस्थितियों में आकर नामीबिया की पारी को संभाला और सिर्फ 33 गेंदों पर ही अपना शतक पूरा कर लिया। जान निकोल लॉफ्टी ईटन ने अपनी पारी में 11 चौके और 8 छक्के लगाए थे। जिसके बाद अब वह टी20 इंटरनेशनल में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं।
कौन हैं जान निकोल लॉफ्टी ईटन
जान निकोल लॉफ्टी ईटन का जन्म 15 मार्च 2001 को नामीबिया के विंडहॉक के में हुआ था। उन्होंने अपना फर्स्ट क्लाल डेब्यू 8 फरवरी 2018 को सनफॉइल 3 डे कप में किया था। इस मैच में वह पहली पारी में सिर्फ 8 रन ही बना पाते हैं। जबकि दूसरी पारी में वह खाता तक नहीं खोल पाते हैं। वहीं जान निकोल लॉफ्टी ईटन ने लिस्ट ए करियर की शुरुआत में भी खाता तक नहीं खोल पाए थे। जान निकोल लॉफ्टी ईटन ने अभी तक 41 लिस्ट ए मैच खेले हैं। जिसमें उन्होंने 958 रन बनाए हैं। हैरानी की बात यह है कि जान निकोल लॉफ्टी ईटन अपने पहले टी20 मैट में भी बिना खाता खोले आउट हो गए थे।
ये भी पढ़ें- भारतीय क्रिकेटर्स को एक टेस्ट, वनडे व T20I के लिए मिलती है कितनी फीस, BCCI जल्द कर सकता है बड़ा ऐलान
ऐसा रहा है टी20 इंटरनेशनल करियर
नामीबिया के 22 साल के जान निकोल लॉफ्टी ईटन ने इंटरनेशनल करियर की शुरुआत 3 अप्रैल 2021 को युगांडा के खिलाफ की थी। जिसमें उन्होंने पहले मैच में 16 गेंदों पर 18 रन बनाए थे। जिसके बाद से अब तक यह बल्लेबाज 33 इंटरनेशनल मैच खेल चुका है। जिसमें उन्होंने 15.72 की औसत से 283 रन बनाए हैं। बता दें कि इस मैच से पहले जान निकोल लॉफ्टी ईटन ने 32 मैचों में 182 रन बनाए थे। इस दौरान उनका बल्लेबाजी औसत 10.70 का था। जबकि स्ट्राइक रेट सिर्फ 100.55 का। उनका टी20 इंटरनेशनल में सर्वोच्च स्कोर सिर्फ 28 रन का था। वहीं नेपाल के खिलाफ मैच में जान निकोल लॉफ्टी ईटन ने 280.55 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की थी।
ये भी पढ़ें- RCB Vs UPW : रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और गुजरात जाइंटस के बीच टक्कर, स्मृति मंधाना ने जीता टॉस
वनडे करियर का यह है हाल
जान निकोल लॉफ्टी ईटन ने नामीबिया के लिए 27 नवंबर 2021 को ओमान के खिलाफ वनडे करियर की शुरुआत की थी। जिसमें उन्होंने 16 रन बनाए थे। इसके बाद से अब तक यह बल्लेबाज नामीबिया के लिए 36 वनडे मैच खेल चुका है। जिसमें उन्होंने 28.67 की औसत के साथ 803 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 76.04 का है। बता दें कि जान निकोल लॉफ्टी ईटन के क्रिकेट करियर का यह पहला शतक है। जो काफी बेहतरीन अंदाज में आया है।
संबंधित खबरें
IND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
4 hrs agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
4 hrs agoJohn Cena ने नई WWE चैंपियनशिप लॉन्च कर मचाई खलबली
5 hrs agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
5 hrs agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
6 hrs ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
6 hrs agoपहले वनडे में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन-सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड
7 hrs ago5 विकेट लेने का मिला इनाम, ICC रैंकिंग में चमकीं वैष्णवी शर्मा
7 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम को बड़ी राहत
7 hrs agoIPL 2027 से पहले हार्दिक पांड्या की हो गई MI से छुट्टी?
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines