Jack Paul vs Mike Tyson: अमेरिका के दिग्गज बॉक्सर खिलाड़ी माइक टायसन को 28 साल के जैक पॉल से 16 नवंबर को खेले गए मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा। मुकाबला टेक्सास के एटी एंड स्टेडियम में खेला गया था। मुकाबला 8 राउंड तक चला लेकिन 58 साल के टायसन को इस मैच में शिकस्त का सामना करना पड़ा। टायसन ने इस मैच में आक्रामक शुरुआत की थी। लेकिन जैक ने धैर्य के साथ खेलना जारी रखा और मुकाबला जीत लिया। ऐसे में आइए जानते हैं कौन हैं जैक पॉल, जिन्होंने दिग्गज खिलाड़ी टायसन को रिंग में धूल चटाकर नया कीर्तिमान रच दिया।
जैक पॉल का शानदार सफर
जैक पॉल का जन्म 17 जनवरी साल 1997 को हुआ था। उन्होंने पहले यूट्यूब पर एक्टर के तौर पर काम किया। साल 2013 में उन्होंने वाइन पर वीडियो बनाकर अपने करियर की शुरुआत की। मई 2014 में उन्होंने अपना यूट्यूब चैनल लॉन्च किया। वह 2017, 2018, 2021 और 2023 में सबसे अधिक कमाई करने वाले अमेरिकी यूट्यूबर भी बने।
साल 2018 में उन्होंने बॉक्सिंग की दुनिया में कदम रखा। उन्होंने पहला मैच डेजी ओलाटुनजी के खिलाफ खेला। उन्होंने ये मैच जीता और पूरी दुनिया को बता दिया कि वह अब बॉक्सिंग की दुनिया में कुछ बड़ा करने वाले हैं।
इसके अलावा साल 2020 में उन्होंने अंग्रेजी YouTuber AnEsonGib के खिलाफ अपना पेशेवर डेब्यू किया। अब उन्होंने 58 साल के दिग्गज माइक टायसन को हराकर नया इतिहास रच दिया है।
कुछ इस तरह खेला गया मुकाबला
जैक और टायसन के बीच खेले गए मुकाबले में पहले राउंड में टायसन ने अपना दबदबा बनाया। लेकिन दूसरे राउंड में जैक ने वापसी की। उन्होंने इस दौरान टायसन के थकने के बाद पंच बरसाए और दूसरी राउंड में पूरी तरह एग्रेसिव रहे। उन्होंने टायसन पर बाएं हुक की हैट्रिक भी लगाई। दोनों के बीच जबरदस्त टक्कर देखी गई। एक जज ने दोनों खिलाड़ी को 80-72 अंक दिए, जबकि दो जज ने 79-73 अंक दिए।
जीत के बाद जैक ने कही बड़ी बात
दिग्गज को हराने के बाद जैक पॉल ने कहा कि ये मुकाबला काफी मुश्किल भरा था। उन्होंने जैसा सोचा था बिल्कुल वैसे ही टक्कर देखने को मिली। उन्होंने टायसन को इस खेल का लीजेंड भी बताया।
रिपोर्ट के अनुसार जेक को इस मुकाबले के लिए 337 करोड़ रुपये मिलेंगे। जबकि टायसन को हार के बावजूद 168 करोड़ रुपये मिलने वाले हैं।
ये भी पढ़ें: IND vs SA: भारतीय टीम के आगे ढेर हुए अफ्रीकी शेर, ये 3 खिलाड़ी बने जीत के हीरो
संबंधित खबरें
2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
18 mins agoपहले वनडे में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन-सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड
1 hr ago5 विकेट लेने का मिला इनाम, ICC रैंकिंग में चमकीं वैष्णवी शर्मा
1 hr agoन्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम को बड़ी राहत
1 hr agoIPL 2027 से पहले हार्दिक पांड्या की हो गई MI से छुट्टी?
1 hr agoऑकलैंड में भारत का डराने वाला ODI रिकॉर्ड, आंकड़े देखकर हो जाएंगे हैरान
2 hrs agoग्लेन मैक्सवेल ने आधी रात को क्यों लिया संन्यास? बताई वजह
2 hrs agoRoman Reigns पर WWE रिंग में बरसे लात-घूंसे, सरेआम हुई बुरी तरह पिटाई
2 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में ऐसी हो सकती है भारत की प्लेइंग 11
3 hrs agoइतिहास रचने की दहलीज पर गिल, 105 रन बनाते ही नाम दर्ज होगा बड़ा रिकॉर्ड
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines