हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

कौन हैं पूर्व श्रीलंकाई क्रिकेटर शेहान जयसूर्या? जो 34 साल की उम्र में USA के लिए T20 वर्ल्ड कप में करेंगे डेब्यू

Who is Shehan Jayasuriya: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए USA ने अपनी 15 सदस्यीय टीम में श्रीलंका के पूर्व ऑलराउंडर शेहान जयसूर्या को भी शामिल किया है. उन्होंने साल 2021 में श्रीलंका क्रिकेट से संन्यास ले लिया था. अब 34 साल की उम्र में शेहान अमेरिका की जर्सी में खेलते नजर आएंगे.

विज्ञापन
Shehan Jayasuriya

Who is Shehan Jayasuriya: ICC टी20 वर्ल्ड कप 2026 का काउंटडाउन शुरु हो चुका है. भारत और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में 7 फरवरी से शुरू होने वाले इस बड़े टूर्नामेंट में कुल 20 टीमें खिताब के लिए जंग करेंगी. इस मेगा इवेंट के लिए संयुक्त राज्य अमेरिका (USA) ने भी अपनी टीम का ऐलान कर दिया है.

यूएसए ने अपनी 15 सदस्यीय टीम में श्रीलंका के पूर्व ऑलराउंडर शेहान जयसूर्या को भी शामिल किया है. 34 साल के शेहान पहली बार अमेरिका की जर्सी में खेलते नजर आएंगे. वह अगामी टी20 वर्ल्ड कप में अमेरिका के लिए डेब्यू करेंगे.

कौन हैं शेहान जयसूर्या?

शेहान जयसूर्या ने साल 2015 में श्रीलंका के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट में कदम रखा था और 2020 तक श्रीलंकाई टीम का हिस्सा रहे. वह एक बाएं हाथ के बल्लेबाज हैं और स्पिन गेंदबाजी भी करते हैं. उन्होंने अपना आखिरी इंटरनेशनल मैच मार्च 2020 में वेस्टइंडीज के खिलाफ खेला था. श्रीलंका के लिए उन्होंने 12 वनडे और 18 टी20 मैच खेले. वनडे में उन्होंने 10 पारियों में 195 रन बनाए, जबकि टी20 इंटरनेशनल में 16 पारियों में उनके नाम 241 रन हैं.

विज्ञापन

संन्यास के बाद अमेरिका तक का सफर

शेहान जयसूर्या ने 8 जनवरी 2021 को श्रीलंका क्रिकेट से संन्यास लेने का ऐलान कर दिया था. इसके कुछ ही महीनों बाद, जून 2021 में माइनर लीग क्रिकेट के ड्राफ्ट के जरिए उन्हें अमेरिका में खेलने का मौका मिला. साल 2023 में वह मेजर लीग क्रिकेट के पहले सीजन में सिएटल ऑर्कास टीम का हिस्सा बने. लीग में शानदार प्रदर्शन के बाद उन्हें अमेरिका की नेशनल टीम में चुना गया और टी20 वर्ल्ड कप में खेलने का मौका मिला. संन्यास के 5 साल बाद शेहान टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अमेरिका की जर्सी में खेलते हुए नजर आएंगे.

ये भी पढ़ें- T20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए अफगानिस्तान क्रिकेट टीम की जर्सी लॉन्च, बोर्ड ने जारी की तस्वीरें

शेहान के अलावा, 29 साल के ऑलराउंडर मोहम्मद मोहसिन भी पहली बार अमेरिका के लिए वर्ल्ड कप खेलेंगे. मोहसिन का जन्म पाकिस्तान के पेशावर में हुआ था और अब वह अमेरिका की ओर से मैदान में उतरेंगे. इसके अलावा, अमेरिका की वर्ल्ड कप टीम में कई भारतीय मूल के खिलाड़ी भी शामिल हैं.

विज्ञापन

T20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए अमेरिका का स्क्वॉड

मोनांक पटेल (कप्तान), जसदीप सिंह, एंड्रीज गौस, शेहान जयसूर्या, मिलिंद कुमार, शायन जहांगीर, सैतेजा मुक्कामाला, संजय कृष्णमूर्ति, हरमीत सिंह, नोस्तुश केंजीगे, शैडली वैन शल्कविक, सौरभ नेत्रवलकर, अली खान, मोहम्मद मोहसिन, शुभम रंजने.

ये भी पढ़ें- तिलक वर्मा T20 World Cup 2026 में खेलेंगे या नहीं? वीडियो डाल खुद दे दिया अपडेट!

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola