T20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए अफगानिस्तान क्रिकेट टीम की जर्सी लॉन्च, बोर्ड ने जारी की तस्वीरें

Afghanistan Team Jersey Launched For T20 World Cup 2026: टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में अफगानिस्तान धमाल मचाने के लिए तैयार है, इधर उनके बोर्ड ने टूर्नामेंट के लिए ऑफिशियल टीम जर्सी लॉन्च कर दी है, जिसमें मुल्क के कल्चर की झलक साफ नजर आ रही है.

Afghanistan Team Jersey

Afghanistan Cricket Team Jersey Launched For T20 World Cup 2026: अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप के लिए नेशनल क्रिकेट टीम की ऑफिशियल जर्सी लॉन्च कर दी है. जर्सी का डिजाइन मुल्क के रंगों, कल्चर और कुदरती खूबसूरती से इंस्पायर्ड है, जो देश की राष्ट्रीय पहचान को दिखाता है.

विज्ञापन

जर्सी में मुल्क की झलक

विज्ञापन

अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने कहा कि जर्सी में अफगान लोगों की संस्कृति, रेजिलिएंस और मजबूती के प्रतीक शामिल हैं, और ये सिर्फ स्पोर्ट्सवियर से कहीं ज्यादा है और इंटरनेशनल स्टेज पर कामयाबी हासिल करने के लिए एक देश की उम्मीदों, आकांक्षाओं और मजबूत इरादे को रिप्रेजेंट करती है.

विज्ञापन


किस ग्रुप में है अफगानिस्तान?

आईसीसी मेंस टी-20 वर्ल्ड कप का 10वां एडिशन 7 फरवरी से शुरू होकर 8 मार्च तक चलेगा, जिसमें भारत और श्रीलंका टूर्नामेंट की मिलकर मेजबानी करेंगे.अफगानिस्तान को न्यूजीलैंड, दक्षिण अफ्रीका, यूएई और कनाडा के साथ ग्रुप-डी में रखा गया है. तय शेड्यूल के मुताबिक अफगान लड़ाकों के मैच भारतीय शहर चेन्नई, अहमदाबाद और नई दिल्ली में खेले जाएंगे. कप्तान राशिद खान और बाकी अनुभवी खिलाड़ियों पर अपनी टीम को ऊंचाइयों पर ले जाने की बड़ी जिम्मेदारी होगी. हालांकि अपने ग्रुप की बड़ी टीमों को हराना आसान नहीं होगा.

T20 वर्ल्ड कप 2026 में अफगानिस्तान के ग्रुप मैचों का शेड्यूल

तारीखदिनवक्तमुकाबलावेन्यू
08 फरवरी 2026रविवारसुबह 11:00 बजेन्यूज़ीलैंड vs अफगानिस्तानएमए चिदंबरम स्टेडियम, चेन्नई
11 फरवरी 2026बुधवारसुबह 11:00 बजेदक्षिण अफ्रीका vs अफगानिस्ताननरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद
16 फरवरी 2026सोमवारसुबह 11:00 बजेअफगानिस्तान vs यूएईफिरोजशाह कोटला मैदान, दिल्ली
19 फरवरी 2026गुरुवारशाम 7:00 बजेअफगानिस्तान vs कनाडाएमए चिदंबरम स्टेडियम, चेन्नई

यह भी पढ़ें- इन 5 जुड़वां क्रिकेटर्स ने खेला इंटरनेशनल मैच, एक ट्विंस के नाम हुआ टी20 वर्ल्ड कप

विज्ञापन

अफगानिस्तान की पूरी टीम

राशिद खान (कप्तान), नूर अहमद, अब्दुल्लाह अहमदजाई, सदीकुल्लाह अतल, फजलहक फारूकी, रहमनुल्लाह गुरबाज, नवीन उल हक, मोहम्मद इशाक, शाहिदुल्लाह कमाल, मोहम्मद नबी, गुलबदिन नैब, अजमतुल्लाह उमरजाई, मुजीब उर रहमान, दारविश रसूली, इब्राहीम ज़ादरान.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shariqul Hoda

Shariqul Hoda

न्यूज़ 24 डिजिटल में शारिकुल होदा सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं. मुख्य तौर पर वह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरें लिखते हैं. शारिकुल ने 2008 में दूरदर्शन में बतौर इंटर्न अपनी शुरुआत की, इसके बाद वह दैनिक जागरण, टीवी टुडे नेटवर्क, जनसंदेश, श्री न्यूज़, भारत खबर, स्पोर्ट्सकीड़ा, WION और ज़ी न्यूज़ में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. उन्होंने 3 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव से लेकर देश की बड़ी घटनाओं को कवर किया है. अपने डेढ़ दशक के मीडिया करियर में शारिकुल ने देश की राजनीति, इंटरनेशनल डिप्लोमेसी, खेलकूद से जुड़ी घटनाओं की अच्छी समझ हासिल की है. कितने साल का तजुर्बा: 16 साल शिक्षा: शारिकुल ने बैंगलोर यूनिवर्सिटी (आचार्य इंस्टीट्यूट) से बीए जर्नलिज्म और गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (एपीजे इंस्टीट्यूट) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ