Who is Darius Visser Samoa Cricketer: क्रिकेट की दुनिया में नए खिलाड़ी तहलका मचाते नजर आ रहे हैं। जिसे देख फैंस दंग हो रहे हैं। मंगलवार को जब एक अनजान खिलाड़ी ने भारत के दिग्गज बल्लेबाज युवराज सिंह का रिकॉर्ड तोड़ा, तो क्रिकेट के गलियारों में हाहाकार मच गया। हम बात कर रहे हैं समोआ के बल्लेबाज डेरियस विसर की, जिन्होंने टी20 वर्ल्ड कप सब रीजनल ईस्ट एशिया-पैसेफिक क्वालीफायर ए के तहत वनातु के खिलाफ खेलते हुए एक ओवर में 6 छक्के ठोक कुल 39 रन जड़ दिए। इसी के साथ विसर ने युवराज सिंह का 2007 में एक ओवर में बनाए गए सबसे ज्यादा 36 रन के रिकॉर्ड को तोड़ दिया। आइए जानते हैं कि प्रतिभाशाली बल्लेबाज डेरियस विसर कौन हैं…
कौन हैं युवराज सिंह का रिकॉर्ड तोड़ने वाले डेरियस विसर?
डेरियस विसर की उम्र 28 साल है। उनका जन्म 28 दिसंबर 1995 को हुआ था। वह दाएं हाथ के बल्लेबाज और लेग ब्रेक गेंदबाज हैं। उन्होंने अब तक 3 ही टी-20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 91.50 के औसत से 183 रन बनाए हैं और 6 विकेट लिए हैं। विसर बल्लेबाजी से पहले गेंदबाजी में भी रिकॉर्ड बना चुके हैं। वह टी-20 इंटरनेशनल डेब्यू में बेस्ट फिगर्स वाले चौथे गेंदबाज हैं। उन्होंने यह रिकॉर्ड 17 अगस्त को बनाया था। जहां उन्होंने फिजी के खिलाफ शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर में 11 रन देकर 4 विकेट चटकाए।
एक और रिकॉर्ड बनाया
विसर ने अपनी तूफानी पारी के साथ ही एक और रिकॉर्ड अपने नाम किया है। वह टीम के टोटल में से सबसे ज्यादा रन बनाने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बन गए हैं। विसर ने टीम के टोटल 174 में से 133 रन बनाए। यानी विसर ने अकेले 75.86 प्रतिशत रन बनाकर ये रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। चौथे नंबर पर उतरे विसर ने कुल 62 गेंदों में 5 चौके-14 छक्के ठोक 132 रन जड़े। वह एक इनिंग में सबसे ज्यादा छक्के ठोकने वाले दुनिया के पांचवें गेंदबाज भी हैं।
ये भी पढ़ें: Yuvraj Singh ने बॉयोपिक को लेकर क्या कहा? किस एक्टर को निभाना चाहिए युवी का किरदार
कैसे ठोके 39 रन?
वनातु के खिलाफ खेलते हुए विसर ने 15वें ओवर में तूफानी बल्लेबाजी की। समोआ के एपिया में गार्डन ओवल में खेले गए मुकाबले में उन्होंने वनातु के तेज गेंदबाज नलिन निपिको को जमकर कूट डाला। इस ओवर में उन्होंने पहली तीन गेंदों में 3 छक्के ठोके। इसके बाद अगली गेंद नो बॉल रही। नो बॉल दोबारा डालने पर इस पर छक्का ठोका गया। अगली गेंद खाली निकली, इसके बाद अगली गेंद एक बार फिर नो बॉल रही। इस बॉल को दोबारा डाला गया तो ये फिर नो बॉल रही, जिस पर विसर ने एक बार फिर बल्ले का मुंह खोलते हुए छक्का ठोक डाला। अब लास्ट बॉल की बारी आई तो विसर ने इस पर छक्का कूट ओवर का तूफानी अंदाज में अंत किया।
ये भी पढ़ें: Yuvraj Singh की बॉयोपिक का ऐलान, ये हीरो निभा सकता है विस्फोटक बल्लेबाज का किरदार
संबंधित खबरें
भारत से सीरीज हारकर भी मिचेल सैंटनर ने नहीं मानी हार
30 mins agoइन 5 खिलाड़ियों की डुबोई टीम इंडिया की लुटिया? गंभीर के फैसले पर उठे सवाल
34 mins agoPV Sindhu ने हाइलो ओपन जीतकर रचा इतिहास, ऐसा करने वाली बनीं पहली भारतीय
1 hr ago'भुवनेश्वर कुमार को चुनना सबसे बड़ी चूक थी', सिलेक्टर्स पर भड़के इरफान पठान
1 hr agoअगली टी-20 सीरीज श्रीलंका के खिलाफ खेलने उतरेगी टीम इंडिया
2 hrs agoनमन धीर का विकेट और ब्लेयर टिकनर का अनोखा सेलिब्रेशन
2 hrs ago'मेरी डिक्शनरी में डर शब्द नहीं…', सीरीज जीतने के बाद गंभीर का बड़ा बयान
2 hrs agoसीरीज जीतने के बाद भी खुश नहीं होगी इंडिया, नहीं मिले इन 3 सवालों के जवाब
2 hrs agoIND vs NZ: वनडे में नया इतिहास रचने की दहलीज पर विराट कोहली
3 hrs agoT20I के बाद अब ODI की बारी, रोहित-विराट होंगे एक्शन में, देखें पूरा शेड्यूल
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines