Sri Lanka Team Announced: भारत और श्रीलंका के बीच 27 जुलाई से टी20 सीरीज का आगाज होने जा रहा है। जिसको लेकर आज श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने अपनी 16 सदस्यीय टीम का ऐलान भी कर दिया है। इस सीरीज के लिए श्रीलंका टीम की कमान चरिथ असलांका के हाथों में सौंपी गई है। इसके अलावा टीम में एक हैरान कर देने वाला नाम भी शामिल है। जी हां हम बात कर रहे हैं अनकैप्ड खिलाड़ी चामिंडू विक्रमसिंघे की, जिनको भारत के साथ होने वाली टी20 सीरीज के लिए टीम में शामिल किया गया है।
कौन हैं चामिंडू विक्रमसिंघे?
21 साल के चामिंडू विक्रमसिंघे पिछले महीने एलपीएल में कमाल का प्रदर्शन करके चयनकर्ताओं का ध्यान अपनी तरफ खींचा है। चामिंडू गेंदबाजी के साथ-साथ अच्छी बल्लेबाजी भी कर लेते हैं। एलपीएल में चामिंडू ने दांबुला सिक्सर्स के लिए गेंदबाजी करते हुए 7 विकेट हासिल किए थे। इसके अलावा निचलेक्रम में बल्लेबाजी करते हुए चामिंडू ने 186 रन भी बनाए थे। इस दौरान उनके बल्ले से दो अर्धशतक भी निकले थे। चामिंडू विक्रमसिंघे का जन्म 6 सितंबर 2002 को हुआ था। चामिंडू ने स्कूल क्रिकेटर के रूप में अपना करियर शुरू किया था।
ये भी पढ़ें:- IND vs SL: श्रीलंका की टीम में 2 साल बाद धाकड़ खिलाड़ी की वापसी, भारत को दे सकता है चुनौती
IND vs SL सीरीज का शेड्यूल
पहला मैच- 27 जुलाई
दूसरा मैच- 28 जुलाई
तीसरा मैच- 30 जुलाई
टी20 सीरीज के लिए श्रीलंका की टीम इस प्रकार है
चरिथ असलांका (कप्तान), कुसल मेंडिस, दिनेश चांदीमल, पथुम निस्सांका, कुसल जनिथ परेरा, कामिंडू मेंडिस, दासुन शनाका, अविष्का फर्नांडो, महेश दीक्षाना, चमिंडू विक्रमसिंघे, वानिंदू हसरंगा, दुनीथ वेललागे, दुश्मंथा चमीरा, बिनुरा फर्नांडो, मथीशा पथिराना और नुवान तुषारा।
ये भी पढ़ें:- IND vs SL: श्रीलंका ने T20 सीरीज के लिए किया टीम का ऐलान, इस खिलाड़ी को मिली कप्तानी
ये भी पढ़ें:- गौतम गंभीर के साथ टीम इंडिया का पहला प्रैक्टिस सेशन, इस खिलाड़ी पर टिकी नजरें
संबंधित खबरें
IPL 2027 के ऑक्शन में नजर आ सकते हैं ये 5 सुपरस्टार खिलाड़ी
6 mins agoन्यूजीलैंड के खिलाफ चौथे टी-20 में क्यों हारी टीम इंडिया?
19 mins agoश्रेयस अय्यर का खराब रिकॉर्ड, हार के मामले में सूर्या छूटे पीछे
1 hr agoकप्तान श्रेयस ने गेंदबाजों पर फोड़ा चौथे T20I में मिली करारी हार का ठीकरा
1 hr agoनमन धीर की एक गलती से टीम इंडिया को लगा झटका, ग्लेन फिलिप्स ने ठोका शतक
1 hr agoग्लेन फिलिप्स ने भारत के खिलाफ रचा इतिहास, शतक के साथ बनाए 3 बड़े रिकॉर्ड
1 hr agoश्रेयस अय्यर ने रचा इतिहास, बने ऐसा करने वाले दुनिया के पहले कप्तान
2 hrs agoनीतीश कुमार रेड्डी को लेकर अब आया नया बड़ा अपडेट
2 hrs agoऑकलैंड में टीम इंडिया को मिली हार, न्यूजीलैंड ने जीता चौथा T20I मुकाबला
2 hrs agoT20I में अर्शदीप सिंह का बड़ा धमाका, 150 विकेट लेकर रच दिया नया इतिहास
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines