Anshul Kamboj: भारतीय क्रिकेट के आसमान में एक नया सितारा उभर रहा है, जिसका नाम है अंशुल कंबोज। अपनी तेज गेंदबाजी से उन्होंने सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा है। रणजी ट्रॉफी में अपने शानदार प्रदर्शन से उन्होंने न सिर्फ टीम इंडिया में जगह बनाने की दौड़ में खुद को शामिल किया है, बल्कि क्रिकेट जगत में भी एक नया नाम स्थापित किया है। आइए जानते हैं कौन हैं अंशुल कंबोज…
10 विकेट लेकर रचा इतिहास
अंशुल कंबोज हरियाणा की क्रिकेट टीम के लिए तेज गेंदबाज हैं और अपने शानदार खेल से सबका ध्यान खींचा है। रणजी ट्रॉफी के इतिहास में उन्होंने बड़ा कारनामा किया, जब केरल के खिलाफ लाहली में एक मैच में अकेले ही 10 विकेट ले लिए। ऐसा करने वाले वह तीसरे खिलाड़ी हैं। उनसे पहले यह रिकॉर्ड प्रेमांग्सु मोहन चटर्जी और प्रदीप सुन्दरम ने बनाया था। इसके अलावा, अंशुल 2024 में मस्कट, ओमान में हुए ACC Emerging Men’s T20 एशिया कप में भारत की टीम का भी हिस्सा रहे थे।
IPL भी खेल चुके हैं अंशुल कंबोज
अंशुल ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में भी अपनी छाप छोड़ी है। IPL 2024 के ऑक्शन में उन्हें मुंबई इंडियंस ने 20 लाख रुपये में खरीदा था। इस सीजन में अंशुल ने तीन मैच खेले और अपनी सटीक गेंदबाजी से विपक्षी बल्लेबाजों को परेशान किया। उन्होंने इस दौरान मयंक अग्रवाल और श्रेयस अय्यर जैसे अनुभवी बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा। उनकी प्रतिभा और प्रदर्शन ने दर्शाया कि वह बड़े मंच पर भी अपना सर्वश्रेष्ठ देने में सक्षम हैं।
अब तक कितने विकेट ले चुके हैं अंशुल कंबोज
अंशुल का करियर ग्राफ लगातार ऊपर जा रहा है। प्रथम श्रेणी क्रिकेट में उन्होंने अब तक 47 विकेट लिए हैं, जबकि लिस्ट-A में 23 और T20 में 17 विकेट उनके नाम हैं। तेज गेंदबाजी के साथ-साथ वह बल्लेबाजी में भी योगदान देने की क्षमता रखते हैं जो उन्हें एक उपयोगी ऑलराउंडर बनाता है। उनका यह संतुलित प्रदर्शन आने वाले समय में भारतीय क्रिकेट के लिए एक मजबूत संभावना को दर्शाता है। अंशुल की मेहनत और समर्पण उन्हें न केवल घरेलू बल्कि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भी एक महत्वपूर्ण खिलाड़ी बना सकते हैं।
संबंधित खबरें
वैभव सूर्यवंशी की वापसी पक्की! संजू के फ्लॉप होने के बाद खुला रास्ता
33 mins agoतीसरे टी20 में भारत की जीत के 5 हीरो, इन खिलाड़ियों ने पलट दिया मैच
7 hrs agoIND vs WI: भारत ने तीसरे मैच में वेस्टइंडीज को हराया, सीरीज में 2-1 की बढ़त
8 hrs agoअभिषेक शर्मा ने मचाया तहलका, 5 छक्के लगाकर कर ली SKY के रिकॉर्ड की बराबरी
8 hrs agoIND vs WI: सीरीज की सबसे तेज गेंद पर आउट हुए संजू सैमसन
9 hrs agoVIDEO: तिलक वर्मा ने कर दी बड़ी बेवकूफी! फ्री में गंवा दिया विकेट
9 hrs agoअभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, बने सबसे तेज 2 हजार T20I रन बनाने वाले खिलाड़ी
10 hrs agoरिंकू सिंह ने बिहार के खिलाफ ठोका धांसू शतक, बैटिंग से दिया करारा जवाब
11 hrs agoएशियन गेम्स में गोल्ड जीतने वाले भारतीय क्रिकेटर्स से मिलेंगे PM मोदी!
12 hrs agoIND vs WI: वैभव सूर्यवंशी फिर हुए इग्नोर, प्लेइंग 11 में नहीं मिली जगह
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines