हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

कौन हैं एजाज पटेल? जिन्होंने 8 साल की उम्र में छोड़ा भारत, अब रच दिया इतिहास

Ajaz Patel: भारत के खिलाफ खेली गई 3 मैच की टेस्ट सीरीज में न्यूजीलैंड के फिरकी गेंदबाज एजाज पटेल ने मुंबई टेस्ट मैच में कमाल कर दिया। एजाज भारतीय मूल के हैं, लेकिन वह न्यूजीलैंड के लिए क्रिकेट खेलते हैं।

विज्ञापन

Ajaz Patel: न्यूजीलैंड के फिरकी गेंदबाज एजाज पटेल ने भारत के खिलाफ खेली गई 3 मैचों की टेस्ट सीरीज में शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने अपनी गेंदबाजी के आगे भारतीय बल्लेबाजों के घुटने टेकने पर मजबूर कर दिया। एजाज की धमाकेदार गेंदबाजी की बदौलत न्यूजीलैंड ने भारतीय सरजमीं पर टीम इंडिया को 3-0 से हरा दिया। इससे पहले भी एजाज भारतीय टीम के खिलाफ साल 2021 में ऐसा कारानामा कर चुके हैं। अपने शानदार प्रदर्शन की वजह से एजाज एक बार फिर से चर्चा में आ चुके हैं।

एजाज पटेल कौन?

एजाज पटेल का जन्म मुंबई में हुआ था। 28 साल पहले एजाज और उनका परिवार न्यूजीलैंड चला गया था। उस समय एजाज की उम्र 8 साल थी। एजाज ने न्यूजीलैंड में ही अपनी पढ़ाई लिखाई की। उन्होंने ऑकलैंड के लिए क्रिकेट खेला। इसके बाद उन्होंने सेंट्रल डिस्ट्रिक्स की ओर से प्रतिनिधित्व किया। इस टीम से ही उन्होंने साल 2012 में अपना फर्स्ट क्लास डेब्यू किया। लेकिन एजाज को न्यूजीलैंड टीम में जगह बनाने के लिए शानदार प्रदर्शन की जरूरत थी।

उन्होंने भी आगे चलकर अपने शानदार प्रदर्शन से घरेलू टूर्नामेंट में शानदार पहचान बनाई। एजाज ने अपनी फिरकी गेंदबाजी का जादू चलाते हुए घरेलू टूर्नामेंट में 16 बार पांच विकेट हॉल के अलावा 3 बार 10 विकेट भी झटके। प्लंकेट शील्ड टूर्नामेंट में उन्होंने 9 मैचों में 48 विकेट हासिल किए। शानदार प्रदर्शन की वजह से उन्हें न्यूजीलैंड में डोमेस्टिक प्लेयर ऑफ द ईयर का पुरस्कार भी मिला।

विज्ञापन

न्यूजीलैंड के लिए किया शानदार प्रदर्शन

भारत के खिलाफ खेली गई तीन मैच की सीरीज में एजाज ने एक बार फिर से तहलका मचा दिया। वह सीरीज में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले खिलाड़ी बने। उन्होंने 3 मैच में 15 विकेट हासिल करते हुए न्यूजीलैंड के लिए अहम भूमिका निभाई। इससे पहले एजाज ने साल 2021 में मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में टेस्ट की एक पारी में 10 विकेट लेने का कीर्तिमान रचा था। वह टेस्ट में ऐसा करने वाले दुनिया के तीसरे गेंदबाज बने थे।

शानदार करियर पर एक नजर

न्यूजीलैंड के लिए साल 2018 में डेब्यू करने वाले एजाज ने 21 टेस्ट मैच में 85 विकेट हासिल किए हैं। इसके अलावा उन्होंने 7 वनडे मैच में 11 विकेट चटकाए हैं। वहीं घरेलू टूर्नामेंट में भी इस खिलाड़ी का दमदार प्रदर्शन देखने को मिला है। उन्होंने 107 प्रथम श्रेणी मैच में 387 विकेट चटकाए हैं, जबकि 44 लिस्ट A मैच खेलते हुए फिरकी गेंदबाज के नाम 49 विकेट दर्ज हैं।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें:- IND vs NZ: ऋषभ पंत के विकेट पर उठा सवाल, क्या थर्ड अंपायर ने कर दी जल्दबाजी?

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola