Aayushi Shulka: 3 ओवर में 8 रन और चार विकेट। छह गेंदों में मिडिल ऑर्डर तबाह। 17 वर्षीय भारतीय गेंदबाज ने अपनी घातक गेंदबाजी से टीम इंडिया को महिला अंडर-19 विश्व कप के सेमीफाइनल का टिकट दिला दिया है। आयुषी की शानदार गेंदबाजी के आगे स्कॉटलैंड का बैटिंग ऑर्डर ताश के पत्तों की तरह बिखर गया। 209 रन के विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी स्कॉटलैंड की पूरी टीम महज 58 रन बनाकर ढेर हो गई। आयुषी के अलावा वैष्णवी शर्मा ने कहर बरपाते हुए तीन विकेट अपने नाम किए। भारतीय टीम ने स्कॉटलैंड को 150 रनों से रौंदा।
कौन हैं आयुषी शुक्ला?
209 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी स्कॉटलैंड की पूरी टीम ताश के पत्तों की तरह बिखर गई। टीम की ओर से सात बैटर दहाई का आंकड़ा पार नहीं कर सकीं। आयुषी ने कहर बरपाते हुए चार ओवर के स्पेल में सिर्फ 8 रन खर्च करते हुए 4 विकेट अपने नाम किए। आयुषी ने अपने एक ही ओवर में तीन विकेट चटकाए। पारी के 10वें ओवर की दूसरी गेंद पर आयुषी ने शार्लेट नेवार्ड को पवेलियन की राह दिखाई, तो एम्मी बाल्डी को ओवर की अगली ही गेंद पर चलता किया।
पांचवीं गेंद पर आयुषी की घूमती गेंद का जादू फिर चला और उन्होंने गेब्रिएला फोंटेन्ला को भी पवेलियन भेजा। आयुषी भले ही हैट्रिक से चूक गईं, लेकिन उन्होंने स्कॉटलैंड के मिडिल ऑर्डर को तहस-नहस कर डाला। आयुषी मध्यप्रदेश की रहने वाली हैं और वह इससे पहले एशिया कप जीतने वाली टीम का भी हिस्सा रही थीं। आयुषी का जन्म 7 अगस्त 2007 में इंदौर में हुआ था। आयुषी इस टूर्नामेंट में अब तक खेले 5 मैचों में 10 विकेट निकाल चुकी हैं।
तृषा गोंगाडी ने रचा इतिहास
भारतीय टीम की ओर से तृषा गोंगाडी ने जबरदस्त बल्लेबाजी करते हुए जोरदार शतक ठोका। तृषा महिला टी-20 अंडर-19 वर्ल्ड कप में सेंचुरी ठोकने वाली पहली बैटर बन गई हैं। उन्होंने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 59 गेंदों पर 110 रन की नाबाद पारी खेली। अपनी इस पारी के दौरान तृषा ने 13 चौके और चार गगनचुंबी छक्के जमाए। तृषा के अलावा जी कमलिनी ने भी बल्ले से धमाल मचाया और 42 गेंदों पर 51 रन की धांसू पारी खेली। दोनों ने पहले विकेट के लिए 13.3 ओवर में 147 रन की रिकॉर्डतोड़ पार्टनरशिप जमाई, जिसके बूते भारतीय टीम 20 ओवर में 208 रन स्कोर बोर्ड पर लगाने में सफल रही।
संबंधित खबरें
IND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
1 hr agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
2 hrs agoJohn Cena ने नई WWE चैंपियनशिप लॉन्च कर मचाई खलबली
2 hrs agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
3 hrs agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
3 hrs ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
3 hrs agoपहले वनडे में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन-सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड
4 hrs ago5 विकेट लेने का मिला इनाम, ICC रैंकिंग में चमकीं वैष्णवी शर्मा
5 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम को बड़ी राहत
5 hrs agoIPL 2027 से पहले हार्दिक पांड्या की हो गई MI से छुट्टी?
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines